फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप की जीत से बौखलाए हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह'

Wed, 04 Jun 2014 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला से आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि अमृतसर से सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत पूरा शाही परिवार पटियाला में आप की जीत से बौखला गया है।
विज्ञापन


इसी बौखलाहट में कैप्टन गलत बयानबाजी कर रहे हैं। जबकि उन्होंने खुद सीएम रहते और उनकी पत्नी परनीत कौर ने केंद्र में राज्य मंत्री रहते पटियाला का कोई विकास नहीं कराया।

वह स्थानीय पैलेस में पार्टी वर्करों और वालंटियरों का धन्यवाद करने के लिए आयोजित चाय पार्टी में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सभी वर्करों का उनके चुनाव प्रचार में अहम योगदान डालने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन


डॉ. गांधी ने कहा कि ग्रांट मिलते ही वह पहल के आधार पर पटियाला के रुके विकास कार्य पूरा कराएंगे। साथ ही वादे के मुताबिक पटियाला में और भी विकास योजनाएं लागू कराएंगे।

उन्होंने कहा कि कैप्टन ने उनके समेत आप के और सांसदों को नक्सली कहकर अपनी गलत सोच की अभिव्यक्ति की है। अगर वह बहस चाहते हैं, तो लोगों के कल्याण से जुड़े मुद्दे पर करें। जिसके लिए वह हर समय तैयार हैं।
विज्ञापन


डॉ. गांधी ने कहा कि जिस गांव से उन्हें एक वोट मिली है और जिस गांव से एक हजार वोट मिले हैं, उन सभी के लिए वह बराबरी से काम करेंगे।

इस मौके पर डॉ. बलवीर सिंह, अंग्रेज सिंह विर्क, गुरबख्श सिंह, प्रोफेसर हरपाल सिंह, आरपीएस मल्होत्रा, सरबजीत सिंह और हरजीत सिंह मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें