आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान पटियाला में रैली करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर किसान जान दे रहें हैं और सीएम साहब जश्न मना रहे हैं, यह उन्हें शोभा नहीं देता। ये कहना है कि संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान का।
उन्होंने पटियाला, बठिंडा, मानसा और फिरोजपुर जिले में चार किसानों के खुदकुशी किए जाने पर आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार पर हमला बोला है। सांसद मान ने कहा कि राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार सूबे की वर्षगांठ का जश्न मना रही है।
खुद को किसान हितैषी बताने वाले बादल परिवार का किसानों के साथ कोई सरोकार नहीं। किसानों की मुश्किलें हल करने में सूबे की सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है, जिस कारण पंजाब में किसानों और खेत मजदूरों की तरफ से आत्महत्याएं करने का सिलसिला थम नहीं रहा।
भगवंत मान ने आरोप लगाया कि बादल परिवार का पूरा जोर इस समय केंद्र की जी-हजूरी करने में है।