फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर के बाद भगवंत मान का कैप्टन को चैलेंज, जलालाबाद से लड़ें

Sun, 15 Jan 2017 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी/गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
विज्ञापन
भगवंत मान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को चैलेंज किया
विज्ञापन
पहले सुखबीर बादल, अब 'आप' सांसद भगवंत मान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को चैलेंज करते हुए जलालाबाद से चुनाव लड़ने को ललकारा है।
विज्ञापन


लंबी विधानसभा क्षेत्र से आप प्रत्याशी जरनैल सिंह की ओर से कैप्टन अमरिंदर सिंह को उक्त हलके से चुनाव लड़ने का आह्वान बेशक पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कबूल कर लिया है, मगर अब आप के सांसद भगवंत मान ने कैप्टन को जलालाबाद से चुनाव लड़ने को ललकारा है।

मान ने रविवार को आप प्रत्याशी जरनैल सिंह के पक्ष में लंबी में आयोजित रोड शो के दौरान कैप्टन को चुनौती देते हुए कहा कि उनमें हिम्मत है तो वे जलालाबाद सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि लंबी से कैप्टन अमरिंदर सिंह का चुनाव लड़ने का एलान महज चुनावी स्टंट है।
विज्ञापन


कैप्टन बादल के साथ सलाह मशवरा कर बात कर चुके हैं कि सूबे की जनता को उन दोनों के मिले होने का पता चल गया है। इसलिए बादल के कहने पर ही कैप्टन ने यह एलान किया है। वह लंबी सीट से कागज तो भर देंगे, लेकिन सही में चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन

बादल की विरासत अब छीनने वाली है

भगवंत मान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को चैलेंज किया
भगवंत मान ने अपने पुराने अंदाज में लोगों को किकली भी सुनाई। मान बोले कि लंबी हलके में सालों से सीएम बादल जो विरासत संभाले हुए हैं, अब वह छीनने वाली है। मान ने गांव लालबाई से गांव चन्नू, बीदोवाली, हाकूवाला, घुमियारा, किल्लियांवाली होते हुए बादल पहुंच कर रोड शो समाप्त किया।

इस दौरान बड़ी गिनती में आप समर्थक नजर आए। रोड शो के दौरान आप प्रत्याशी जरनैल सिंह ने कहा कि लंबी, जलालाबाद और मजीठिया हलके से अकालियों की जमानतें जब्त हो जाएंगी।

इस मौके पर मलोट प्रत्याशी प्रिंसिपल बलदेव सिंह आजाद, रमेश अरनीवाला, नरिंदर सिंह नौटी, दिल्ली के  विधायक अवतार सिंह, रमेश मटीला, जसविंदर सिंह समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। भगवंत मान ने लंबी के गांव गिद्दड़बाहा में भी सट्टा बाजार में रैली को संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें