फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक का बड़ा दावा: भाजपा ने मुझे दिया 100 करोड़ का ऑफर, मगर मैंने मना कर दिया, पार्टी के साथ रहूंगा

Tue, 27 Sep 2022 10:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरमीत पठानमाजरा अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में विवाद में रहे हैं। फिलहाल उनके खिलाफ उनकी दूसरी पत्नी ने शिकायत दी है, वहीं पठानमाजरा ने भी अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पठानमाजरा की शिकायत पर ही पुलिस ने उनकी पत्नी का मोबाइल और गाड़ी जब्त की है और उन्हें पासपोर्ट जमा कराने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भाजपा पर ऑपरेशन लोटस के जरिये 100 करोड़ रुपये का लालच देने का आरोप लगाया है। मंगलवार को उन्होंने दावा किया कि भाजपा के एक एजेंट ने उन्हें दिल्ली से फोन करके 100 करोड़ रुपये का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि कॉल करने वाले को उन्होंने साफ तौर पर इन्कार कर दिया कि वह पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं करेंगे और आम आदमी पार्टी के साथ ही रहेंगे।

विज्ञापन


पठानमाजरा ने यह बात पंजाब विधानसभा के सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही 29 सितंबर तक स्थगित होने के बाद एक टीवी चैनल से कही। इससे पहले पंजाब आप के 10 विधायकों ने भाजपा नेताओं और उनके कथित एजेंटों पर 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर देने का आरोप लगाया था और इन विधायकों ने इस बाबत पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से मिलकर उन्हें लिखित शिकायत भी सौंपी थी। इस शिकायत पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो जांच कर रहा है।

गौरतलब है कि हरमीत पठानमाजरा अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में विवाद में रहे हैं। फिलहाल उनके खिलाफ उनकी दूसरी पत्नी ने शिकायत दी है, वहीं पठानमाजरा ने भी अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पठानमाजरा की शिकायत पर ही पुलिस ने उनकी पत्नी का मोबाइल और गाड़ी जब्त की है और उन्हें पासपोर्ट जमा कराने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन


भाजपा ने राज्यपाल से की पंजाब सरकार बर्खास्त करने की मांग
मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान विश्वास प्रस्ताव पेश करने पर भाजपा ने इसे राज्यपाल से विश्वासघात की संज्ञा दी। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने राज्यपाल से पंजाब सरकार को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि केजरीवाल और राघव चड्ढा के इशारे पर भगवंत मान ने देश के संविधान की धज्जियां उड़ा पंजाब की जनता के विश्वास को भी तोड़ा है। विधानसभा सत्र जीएसटी, बिजली, पराली जलाने जैसे तीन अहम मुद्दों पर चर्चा  के खातिर बुलाया गया था लेकिन पंजाब सरकार ने इस बारे में कोई चर्चा नहीं की बल्कि इसके बदले सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें