फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आप विधायक की SSP को चुनौती: कहा- तू अपनी वर्दी, मैं अपनी कुर्सी एक तरफ रखता हूं, फिर देखते हैं

Thu, 28 Sep 2023 01:21 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

आप विधायक की पोस्ट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी है। पोस्ट लगातार शेयर की जा रही है। हालांकि इस संबंध में सुबह से ही विधायक से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
आप विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के हलका खडूर साहिब से आप विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने अपने रिश्तेदार पर केस दर्ज होने पर तरनतारन के एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान पर बड़े आरोप लगाते हुए चुनौती दी है। इस विवाद के बीच विधायक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा वापस करने की बात कही है। 

विज्ञापन


लालपुरा ने कहा कि मैंने तो कहा था कि एसएसपी केवल चोरों के साथ मिला है लेकिन अब पता लगा कि कायर भी है। एसएसपी रात जो पुलिस द्वारा फीले (प्यादे) भेजे थे। उन्होंने जो मेरे रिश्तेदार के साथ किया, उसके जवाब का इंतजार करो। विधायक ने कहा कि पुलिस की तरफ से उन्हें संदेश भेजा गया है कि अगर गैंगस्टर चाहें तो विधायक तो क्या कई परिवार तबाह हो सकते हैं। यह संदेश मुझे स्वीकार है, मैं पुलिस सुरक्षा तुम्हें वापस भेज रहा हूं।

तुम्हारे पास खुला समय है, जो करवाना करवा ले। बाकी परिवार सबके बराबर हैं। रात को तुम्हारा सीआईए वाला टल्ली होकर कहता रहा कि मैं 25 लाख रुपये महीना एसएसपी को देता हूं तो मैंने कहा इतना बड़ा नशेड़ी तूने सीआईए की कुर्सी पर क्यों रखा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी आप मेरे रिश्तेदार को पीट-पीटकर कहते रहे कि तू एमएलए का नाम ले, कि उसके इशारे पर खनन का काम हो रहा है। आपकी यह करतूत भी मेरे पास आ गई है। तुम्हारे जरिये मेरे रिश्तेदार पर झूठे पर्चे का मैं स्वागत करता हूं। वह कायर होता है, जो अपनी दुश्मनी किसी और से निकाले। तू अपनी वर्दी एक तरफ रख और मैं अपनी विधायक की कुर्सी एक तरफ रखता हूं, फिर देखते हैं। बाकी मैं आज भी कहता हूं कि तरनतारन पुलिस में पिछले कई वर्षों से बिना पैसे के कोई काम नहीं होता लेकिन हमने करवाना है। जानकारी मिली है कि विधायक ने अपने सुरक्षा कर्मी वापस भेज दिए हैं।

एसएसपी बोले- सभी आरोप गलत हैं

तरनतारन के एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि पोस्ट करके सोशल मीडिया पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह गलत हैं। इसके अलावा आरोपों का कोई जवाब नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि इस बारे में उनके सीनियर ही कुछ कहेंगे। विधायक के रिश्तेदार की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने कहा कि पुलिस को रात में सूचना मिली थी कि भेल ढाईवाला में अवैध खनन चल रहा है। जिस पर 9 टिप्पर, एक इनोवा, एक मोटरसाइकिल और एक पोकलेन मशीन बरामद कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें विधायक का एक रिश्तेदार भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह एक रूटीन ऑपरेशन था, इसके पीछे कोई और वजह नहीं है।

लगातार शेयर हो रही पोस्ट

विधायक की पोस्ट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी है। पोस्ट लगातार शेयर की जा रही है। हालांकि इस संबंध में सुबह से ही विधायक से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें