फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बढ़ रही वारदातों को लेकर AAP के मंत्री ने हरियाणा को ठहराया जिम्मेदार, विज ने किया तीखा पलटवार

Sat, 11 Mar 2023 02:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

राजस्थान के बाद पंजाब ने गैंगस्टर्स को लेकर हरियाणा पर सवाल उठाए हैं। विज ने कहा कि पंजाब में हो रही वारदातों के लिए राज्य खुद जिम्मेदार है। अनिल विज का पलटवार, कहा- गैंगस्टर्स के सफाये के लिए हरियाणा ने एसटीएफ बना रखी है।
विज्ञापन
अनिल वीज - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री के बाद अब पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा के पंजाब में बढ़ रही वारदातों को लेकर हरियाणा को जिम्मेदार ठहराने पर गृह मंत्री अनिल विज ने तीखा पलटवार किया है। विज ने कहा कि पंजाब में हो रही वारदातों के लिए पंजाब खुद जिम्मेदार है। हरियाणा में खासकर गैंगस्टर्स के सफाए के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया हुआ है और एसटीएफ भी बहुत शानदार काम कर रही है।

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में अनिल विज ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड आर्डर की जिम्मेदारी पंजाब की है, अगर कोई वहां पर वारदात करता है तो इसके लिए पंजाब सरकार ही जिम्मेदार होगी। गृह मंत्री ने कहा कि जब भी कोई वारदात होती है तो हरियाणा पंजाब को पूरा सहयोग करता है और गैंगस्टर्स व बदमाशों के लिए यहां कोई स्थान नहीं है। पिछले एक साल में हरियाणा सरकार ने गैंगस्टर्स और तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। इनमें बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध संपत्ति तक तोड़ी गई है।

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी हरियाणा को लेकर निशाना साध चुके हैं और आरोप लगा चुके हैं कि राजस्थान में हरियाणा के बदमाश वारदातों को अंजाम देते हैं। अब पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने गुरुवार को विधानसभा में आरोप लगाया कि कई शूटर 18 साल के कम उम्र के हैं और हरियाणा से पंजाब जाकर वारदात करके लौट जाते हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में 150 से अधिक गैंगस्टर्स
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में 150 से अधिक गैंगस्टर्स हैं। इनमें से 110 अपराधी अलग-अलग जेलों में बंद हैं। शेष पैरोल और जमानत पर चल रहे हैं। इन अपराधियों पर हत्या, लूट, डकैती समेत रंगदारी के मामले दर्ज हैं। वहीं, पिछले कुछ माह में पंजाब में हुई सिद्धू मूसेवाला हत्या, मोहाली में खुफिया विभाग पर हैंडग्रेड फेंकने समेत अन्य वारदातों में हरियाणा के युवकों के नाम सामने आए हैं। खास बात ये है कि इनका पहले से कोई क्राइम रिकार्ड नहीं है और अधिकतर नाबालिग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें