फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'AAP' के सदस्यता अभियान को निगम ने रोका

Thu, 09 Jan 2014 10:52 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के मेंबरशिप अभियान पर नगर निगम ने अपनी नजर टेढ़ी कर ली है।
विज्ञापन


वीरवार को सेक्टर 25 में पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा था तभी ही नगर निगम के कर्मचारी पहुंचे और उनसे कहा कि बिना स्वीकृति के पार्टी अभियान नहीं चला सकती।

इसके लिए पहले निगम से स्वीकृति लेनी पड़ेगी। पार्टी नेता गुरजसजीत सिंह ने बताया कि पार्टी की ओर से लगातार सदस्यों को शामिल किया जा रहा है।

इससे विरोधी पार्टियां घबरा गईं और सरकारी हथकंडों से वे आप के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी सभी कानूनों का पालन करती हैं।

आगे जो भी अभियान चलेंगे, उसकी नियम के मुताबिक नगर निगम से सदस्यता ली जाएगी। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट के एक्स प्रोफेसर टीसी गोयल की अगुवाई में सेक्टर 25 में ढाई बजे से सदस्यता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मात्र तीन घंटे के दौरान करीब 400 से ज्यादा सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। दस दिन से वे अपना सदस्यता अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वे 800 लोगों को पार्टी के साथ जोड़ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें