फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों और अकालियों के खिलाफ 'आप' के संजय सिंह के आक्रामक तेवर

Mon, 02 Jan 2017 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
Sanjay Singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेसियों और अकालियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने आक्रामक तेवर दिखाए। वे पंजाब के बरनाला में बोल रहे थे। फरवाही बाजार में सोमवार को आम आदमी पार्टी ने इंकलाब रैली का आयोजन किया। पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि चंद परिवार देश की राजनीति पर काबिज हैं। देश के ज्यादातर राज्यों में वर्षों से एक एक परिवार ही राज कर रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह पंजाब में भी कांग्रेस व अकाली दल प्राइवेट लिमिटेड पार्टियां बनकर रह गई हैं। वहीं आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। संजय सिंह ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोगों को छलावा दिया गया था कि उनके खाते में 15-15 लाख रुपये आएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके विपरीत जनता के खुद के पैसे लोग निकाल नहीं पा रहे हैं।

इसके कारण राज्य की जनता 117 की 117 सीटें आम आदमी पार्टी की झोली में डालेगी। संजय सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी सबकी पार्टी है जो किसी जाति पर आधारित नहीं बनाई और न ही लोगों को धर्मों में बांटा गया है। सभी को बराबर समझा जाएगा और सभी को बराबर के अधिकार दिए जाएंगे। अकाली दल के नेताओं ने ट्रांसपोर्ट से लेकर सभी व्यापारों पर अपना कब्जा कर लिया है। रेत, बजरी तक नही छोड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में अकाली भाजपा व कांग्रेस आपस में फ्रेंडली मैच खेलकर राज्य को लूटती आ रही है। सांसद भगवंत मान ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को चुनाव लड़ने के लिए कोई सुरक्षित हलका नहीं मिल रहा है। जिस दिन भगवंत मान की रैली जलालाबाद में होती है तो सुखबीर बादल हलके के लोगों को 500 रुपये प्रति व्यक्ति भेजकर उनको घरों के अंदर ही रहने के लिए कहते हैं ताकि भगवंत मान की रैलियों में इक्ट्ठा न हो सके।

मान ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी ललकारते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो वह भी जलालाबाद से आकर चुनाव लडे़ं। इस अवसर पर विधानसभा हलका बरनाला से आप के घोषित उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर, हलका भदौड़ के उम्मीदवार झिरमल सिंह व हलका महिलकलां के उम्मीदवार कुलवंत सिंह पंडोरी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें