चीमा ने कहा कांग्रेसी नेताओं की ओर से पंजाब की कुछ विधानसभा सीटों को पवित्र और अपवित्र कहने का आम आदमी पार्टी सख्त शब्दों में निंदा करती है। हमारे लिए तो सभी पंजाब समेत पूरा देश ही पवित्र है।
आम आदमी पार्टी पंजाब के नेता हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा धर्म-जाति की सियासत करती रही है। इस बार जब पंजाब विधानसभा चुनाव में उसे अपनी हार सामने दिखाई पड़ रही है, एक बार फिर वह उसी तरह की राजनीति शुरू कर चुकी है। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस नेता बिट्टू का बयान आपत्तिजनक है और इसके खिलाफ उन पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
चीमा ने कहा कांग्रेसी नेताओं की ओर से पंजाब की कुछ विधानसभा सीटों को पवित्र और अपवित्र कहने का आम आदमी पार्टी सख्त शब्दों में निंदा करती है। हमारे लिए तो सभी पंजाब समेत पूरा देश ही पवित्र है। इस मौके बीबी सरबजीत कौर माणूंके और एस.सी. विंग के प्रदेश उप प्रधान जीवन सिंह संगोवाल ने दलित बच्चों की स्कॉलरशिप मामले को लेकर लुधियाना में मृत्यु व्रत शुरू किया। आप नेताओं ने बिट्टू का पुतला भी फूंका।