फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कभी नहीं सुने होंगे AAP के ये 13 संजीदा नारे

Wed, 02 Apr 2014 06:37 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के साथ गरमायी पंजाब की सियासी आब-ओ-हवा में सभी प्रमुख दलों के नेता एक-दूसरे के खिलाफ तीखे बयानों का जुबानी मोर्चा खोले हुए हैं। कई नेताओं ने तो मर्यादा ताक पर रख कर विरोधियों पर टिप्पणी शुरू कर दी है। इसी माहौल में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश के इतिहास और संस्कृति का उल्लेख करते अपने संजीदा चुनावी नारों के साथ लोगों को आकर्षित किया है। पार्टी जल्दी ही अपने चुनावी नारों के साथ सोशल मीडिया और आम लोगों के बीच दिखाई देगी।
विज्ञापन

केजरीवाल के करिश्मे को भुनाने की कोशिश

पार्टी ने पंजाब के चुनाव के लिए खास नारे तैयार किए हैं। जो ज्वलंत मुद्दों, समस्याओं पर आधारित हैं ताकि हर वर्ग के लोगों का दिल जीता जा सके। नारों में पार्टी का चुनाव निशान झाड़ू को भी शामिल किया गया है। अरविंद केजरीवाल के करिश्मे को कैश करने के लिए ‘भारत मां दा सच्च्चा लाल, केजरीवाल केजरीवाल’ नारा दिया गया है। वहीं भ्रष्टाचार पर चोट करता हुआ नारा ‘चुक्को सारे झाड़ू भाई, भ्रष्टाचार दी करो सफाई’ भी है।

पार्टी ने नारे से सभी विरोधियों पर प्रहार किया

‘कांग्रेस लुटेया देस नूं, अकालियां ने पंजाब, दंगे करवाए भाजपा, देस बचाऊ आप’ आप ने अपने नारों में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और गदरी बाबों को भी शामिल किया है, जिनकी जड़ें पंजाब के गांव-गांव में है। एक अन्य नारा- ‘ इह झाड़ू है स्वराज दा, बेगमपुर, हलेनी राज दा’ में गुरुओं-पीरों का फलसफा समेटा गया है। श्री गुरु अर्जुन देव जी ने हलेनी राज की बात कही थी, जहां सबको इंसाफ मिले। तो भक्त रविदास जी ने बे-गम-पुर की बात कही थी, जहां किसी को कोई गम न हो।

इन नारों में पंजाब की खुशहाली की बात

दो अन्य नारे- ‘इह झाड़ू देस के सेवादारों दा, गबरुआं दा, मुटियारां दा’ और ‘सब दी ख्वाहिश, सब दा ख्वाब, हसदा वसदा रहे पंजाब’ के जरिए पंजाब की खुशहाली की बात की गई है। दो और नारों- ‘नशेयां जा दो लाउंदे लंगर, वड़ण न देओ पिंडा अंदर’ और ‘गुरुआं पीरां दी आई आवाज, पूंज देओ गुंडाराज’ से लोगों के दिलों तक पहुंचने की कोशिश की गई है। इन नारों के आकर्षक बैनर व पोस्टर तैयार किए गए हैं। इनके वॉल-पेपर्स भी सोशल साइट्स के जरिए यूथ तक पहुंचाए जा रहे हैं।

स्थानीय मुद्दे को भी शामिल किया गया

सूबे के आप कन्वीनर सुमेल सिंह सिद्धू ने बताया कि चुनावी लड़ाई का स्तर लगातार गिर रहा है। जुबानी हमले मर्यादा खो रहे हैं। ऐसे में सिर्फ एक कोशिश की गई है कि अच्छे नारों और मुद्दों पर लड़ाई का पुराना वक्त वापस लौटे। नारे तैयार करते समय खास ध्यान रखा गया है कि बहुत तीखे न लगें। पंजाब, पंजाब के लोगों, समस्याओं, मुद्दों और विरसे की बात हो।
विज्ञापन

ये है आम आदमी पार्टी के आकर्षक नारे

भारत मां दा सच्चा लाल, केजरीवाल- केजरीवाल, इह झाड़ू सरबत दा, काणी वंड न रखदा,
चुक्को सारे झाड़ू भाई, भ्रष्टाचार दी करो सफाई, इह झाड़ू देस के सेवादारों दा,
गबरुआं दा, मुटियारां दा, कांग्रेस लुटेया देस नूं, अकालियां ने पंजाब, दंगे करवाए भाजपा, देस बचाऊ आप,
इह झाड़ू इंकलाब दा, भगत सिंह दे ख्वाब दा, इह झाड़ू इंकलाब दा, गदरी बाबेयां दे ख्वाब दा
बदली रुत पंजाब दी, हुण आई वारी आप दी, सब दी ख्वाहिश, सब दा ख्वाब, हसदा वसदा रहे पंजाब
आप दी गल्ल दा इको तत, सारी ताकत लोकां हथ, नशेयां जा दो लाउंदे लंगर, वणन न देओ पिंडा अंदर
गुरुआं पीरां दी आई आवाज, पूंज देओ गुंडाराज, इह झाड़ू है स्वराज दा, बेगमपुर, हलेनी राज दा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें