फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' ने की सिंगला को बर्खास्त करने की मांग, राज्यपाल से मिलेगा पार्टी का प्रतिनिधिमंडल

Mon, 09 Dec 2019 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
भगवंत मान
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान व सांसद भगवंत मान ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।

विज्ञापन


मान ने कहा कि भारतीय समाज और संस्कृति में टीचर का रुतबा बेहद सम्मानित है। अध्यापक को राष्ट्र निर्माता के तौर पर सम्मान दिया जाता है। लेकिन शिक्षामंत्री ही अगर टीचरों को गालियां दे और पुलिस को लाठियां मारने के आदेश दे तो पंजाब कैसे बर्दाश्त करेगा। 

इसलिए सीएम फौरन सिंगला को बर्खास्त कर किसी ऐसे व्यक्ति को शिक्षामंत्री बनाएं जो टीचरों का सम्मान बहाल करने और जायज मांगें मानने की हिम्मत रखता हो। मान ने कहा कि वह खुद टीचर के बेटे हैं, सरकारों और समाज द्वारा टीचरों को दिए जाने वाले सम्मान की अहमियत समझते हैं। 
विज्ञापन


अगर टीचर गालियां और लाठियां खाकर नौकरियां लेंगे तो उनसे राष्ट्र निर्माता बनने की उम्मीद बेकार है। मान ने कहा कि वह यह मुद्दा संसद में उठाएंगे। आप यूथ विंग संगरूर की जिला प्रधान नरिंदर कौर ने चेतावनी दी कि अगर सिंगला को बर्खास्त न किया गया तो संगरूर में काली झंडियां लेकर विरोध होगा। 

नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा ने कहा कि सत्ता के नशे ने सिंगला का दिमाग खराब कर दिया है। सरकार वादे भूल कर लाठियों से लोगों की आवाज कुचलना चाहती है। 
विज्ञापन


बरनाला में शिक्षामंत्री का रवैया और फरीदकोट में महिला डॉक्टरों के समर्थकों पर पुलिस अत्याचार बर्दाश्त से बाहर है। पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सिंगला की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राज्यपाल से मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें