फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने की हरसिमरत के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत

Thu, 12 Jan 2017 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को कैबिनेट से निकाले जाने और उन पर आईपीसी की धारा 506 के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। साथ ही भड़काऊ बयान के मामले में आप ने हरसिमरत केखिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत दी है।
विज्ञापन


आप नेताओं एचएस फूलका और नवकिरन सिंह ने हरसिमरत के बयान की निंदा की। जिसमें उन्होंने कहा था कि सीएम अपने वर्करों को हिंसा करने को कह दें तो आप वर्कर जिंदा नहीं रहेंगे। 

यह बयान उन्होंने बुधवार को लंबी में सीएम पर जूता फेंके जाने के बाद दिया था। आप नेताओं ने कहा कि वे न तो ऐसी कार्रवाई का समर्थन करते हैं और न ही ऐसी धमकी से डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरसिमरत कौर को कैबिनेट से निकालने की मांग

हरसिमरत कौर बादल। - फोटो : amarujala
हरसिमरत के बयान से साफ है कि वह विधानसभा चुनाव में हार को देख कर बौखला गई हैं। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रहते हुए भी उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया।

इससे बादल परिवार की अपराधिक मानसिकता सार्वजनिक हो गई है। हरसिमरत को केंद्रीय कैबिनेट में रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया का पूरा कंट्रोल पैरा मिलेट्री फोर्स को देने की भी मांग की। आप नेताओं ने सीएम से पूछा कि क्या वह अपनी बहू के विचारों का समर्थन करते हैं। 

उन्होंने कहा कि एक सीएम का फर्ज होता है कि सूबे में अमन कायम करे, पर यहां हालात उलट हैं। आप ने हरसिमरत के खिलाफ विडियो और शिकायत पंजाब के सीईओ के माध्यम से केंद्रीय चुनाव आयोग को दी। साथ ही उन्हें कैबिनेट से हटाने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें