फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकों के हक में भगवंत मान: मंत्री स्मृति ईरानी के बयान पर पलटवार, कहा- मिलने वाले राजस्व से करेंगे विकास

Sat, 05 Feb 2022 02:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को नई शराब नीति को लेकर केजरीवाल सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ मुनाफे के लिए शराब की दुकानें खोलीं।
विज्ञापन
भगवंत मान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने शराब की दुकानें खोलने का समर्थन किया है। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की तरफ से दिल्ली सरकार पर राष्ट्रीय राजधानी में केवल लाभ के लिए शराब की दुकान खोलने का आरोप लगाने के जवाब में उन्होंने यह बयान दिया है। 

 

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान ईरानी के बयान पर पलटवार करते हुए मान ने कहा कि शराब की दुकानों से संग्रह का उपयोग बुनियादी ढांचे के विकास, स्कूलों के निर्माण और बिजली की उचित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा। दिल्ली में बीजेपी के पास मुश्किल से चार-पांच सीटें हैं। भाजपा के पास हमारी पार्टी पर सवाल उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। 

विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को नई शराब नीति को लेकर केजरीवाल सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ मुनाफे के लिए शराब की दुकानें खोलीं। उन्होंने कहा था कि हर दिन शराब की दुकान के सामने से गुजरने वाली हर महिला के संघर्ष के लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें