लोकसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल पर विपक्ष के नेताओं ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। पंजाब के आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार मालविंदर सिंह कांग ने कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़े भरोसे लायक नहीं है। जनता एनडीए को सत्ता से बाहर करेगी।
एग्जिट पोल पर पंजाब के आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार मालविंदर सिंह कांग ने कहा कि एग्जिट पोल की विश्वसनीयता भरोसेमंद नहीं है। आप पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी, जनता एनडीए को सत्ता से बाहर करेगी और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा दक्षिण में एक भी सीट नहीं जीत रही है। कहा कि भाजपा उत्तर-पूर्व की 25 सीटों में से केवल 5 सीटें जीत रही है।
विज्ञापन
वहीं, बिहार में भाजपा के वोट शेयर में भारी सेंध लगेगी, कर्नाटक में भाजपा को भारी हार का सामना करना पड़ेगा। मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भाजपा के पास केवल 50% सीटें ही बचेंगी। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी भाजपा को भारी हार का सामना करना पड़ेगा।