फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SYL मामला: 'आप' ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, बोले- 3 माह तक न हो फैसला

Wed, 16 Nov 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आप नेता गुरप्रीत घुग्गी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने बुधवार को एसवाईएल के मुद्दे पर राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने मांग की है कि पंजाब केपानी पर फिलहाल तीन माह तक कोई फैसला न किया जाए। जिस तरह एक दशक से यथास्थिति बहाल है, उसकी तरह रखी जाए।
विज्ञापन


गुरप्रीत घुग्गी, एचएस फूलका की अगुवाई में गए दल द्वारा सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि राइपेरियन कानून के मुताबिक पंजाब का नदियों के पानी पर पूरा अधिकार है। ज्यादातर पंजाबियों की आजीविका का साधन खेती है, जिसकेलिए वे पानी पर निर्भर हैं। सुप्रीम कोर्ट का फैसला सिर्फ राष्ट्रपति के लिए है, ऐसे विचारों को मानना लाजिमी नहीं होता। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार का फर्ज है कि वह पंजाब के साथ हो रही बेइंसाफी का हल ढूंढे। पंजाब के अधिकारों की चौकीदारी और दूसरे राज्यों को दिए पानी की बनती राशि मिलनी यकीनी बनाएं।

पंजाब में पानी का संकट केंद्र सरकार ने पैदा किया है। पहले किया गया समझौता जितने पानी के आधार पर किया गया था, पंजाब में अब उतना पानी ही नहीं है। ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने हितों के लिए इस मुद्दे का दुरुपयोग करने का प्रयास कर रही है। अगर कोई हिंसक घटना घटती है तो अगले तीन माह में चुनाव रद करने के हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके बुरे नतीजे निकलेंगे। पूरे दस साल अकाली हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। एनडीए के समक्ष इस मुद्दे को नहीं उठाया। आप ने मांग की कि अगले तीन माह तक पानी के मुद्दे पर कोई फैसला न लिया जाए। यथास्थिति वैसी ही बहाल रखी जाए। सूबे में चुनाव होने हैं, इस मुद्दे पर जरूरत से अधिक जोर नहीं दिया जाना चाहिए। कानून-व्यवस्था सबसे अहम है, उसके साथ समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें