फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर, युवराज, कपिल एक साथ बोले 'सत्यमेव जयते'

Mon, 06 Oct 2014 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जो पंजाब कभी अपनी समृद्ध विरासत और परंपरा के लिए जाना जाता था, वह अब नशे के कारण बदनाम हो गया है। यही दर्द झलका आमिर खान के शो सत्यमेव जयते के सीजन-3 के पहले एपिसोड में।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में शूट हुए पहले एपिसोड में यूं तो मुद्दा खेल का उठाया गया था लेकिन बात पंजाब में नशे में डूब रहे युवाओं की ओर मुड़ गई। शो में पहुंचे हर खास और आम का यह मानना था कि पंजाबी खेल पर ध्यान दें और नशे से दूर रहें।

आमिर ने भी पंजाबियों से अपील की कि बच्चों का रुझान खेल की तरफ करें। शो में पहुंचे महान क्रिकेटर कपिल देव और युवराज सिंह भी पंजाब में फैल रहे इस जहर पर चिंतित नजर आए। उनका भी कहना था कि खेलना ही नशे से दूर रहने का सबसे अच्छा तरीका है।
विज्ञापन

मुझे तो पढ़ाई में दिलचस्पी नहीं थी

शो के दौरान एक मैसेज आया, ‘पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब’। इस पर एंकर ने कपिल से पूछा कि वे भी पढ़ाई में ज्यादा रुचि नहीं रखते थे, लेकिन आज नवाब हैं। वे इस मैसेज पर क्या कहेंगे। इस पर कपिल भा जी का जवाब था, ‘ज्यादा क्या, पढ़ाई में तो मुझे बिलकुल दिलचस्पी नहीं थी।

आमिर ने छुए बलबीर सिंह के पैर
शो में हॉकी के खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट बलबीर सिंह सीनियर भी पहुंचे थे। उनका परिचय देश के सबसे महान खिलाड़ी के तौर पर करवाया गया। आमिर खुद उनके पास आए और पैर छूकर उनकी बात सुनी। बलबीर सिंह ने आमिर और शो की तारीफ की। इस दौरान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आमिर से फोन पर बात की।

तेंदुलकर ने कहा कि वे भी देश में खेल की स्थिति को लेकर बेहद गंभीर है और वे खेल से जुड़े अहम मुद्दों को राज्यसभा में भी उठाएंगे। सचिन ने ट्विटर पर शो की जमकर तारीफ की। शो में चंडीगढ़ के कई समाजसेवी, शिक्षकों और पुलिस अधिकारियों ने भी शिरकत की।

बचपन की दोस्ती से बना ‘सत्यमेव जयते’

सत्यमेव जयते के तीसरे सीजन की शुरुआत से मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने फिर छोटे पर्दे पर वापसी की। खास बात यह रही कि इस शो का हिस्सा ‘मुमकिन है’ रविवार को चंडीगढ़ के होटल माउंटव्यू से सीधा प्रसारित किया गया। प्रसारण के बाद आमिर ने इस शो से जुड़े अपनी जिंदगी के अहम राज का खुलासा किया।

इस शो से आमिर न केवल देशवासियों की सोच में बड़ा बदलाव लाए बल्कि अपनी बचपन की दोस्ती को भी निभाया। उन्होंने यह शो अपने बचपन के दोस्त सत्यजीत भटकल (सत्या) के साथ मिलकर शुरू किया। सत्यजीत शो के डायरेक्टर हैं। आमिर ने बताया कि वे और सत्या एक ही क्लास में पढ़ते थे।

सत्या पढ़ाई में बहुत तेज थे जबकि आमिर शुरू से ही एवरेज स्टूडेंट रहे। पढ़ाई के बाद सत्या सामाजिक कार्यों में लग गए जबकि आमिर खान सुपरस्टार बन गए। आमिर ने बताया कि वे हमेशा सोचते थे कि उनका दोस्त जो कि सोशल वर्क कर रहा है, उसका किसी को पता नहीं।

वहीं वे बिना किसी सोशल वर्क के इतने फेमस हो गए हैं। वे चाहते थे कि उनके दोस्त जैसे लोग सामने आए। इसी आइडिया को उन्होंने सत्या के साथ शेयर किया। उनकी हामी के साथ ही इस शो की शुरुआत हो गई।

हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकता

आमिर ने कहा कि देश के प्रति उनकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आमिर कहते हैं, वे खुद कोई बदलाव नहीं ला सकते, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि वे हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहें। वे लोगों को प्रेरित तो कर ही सकते हैं। आमिर ने बताया कि सत्यमेव जयते में दिखाए एपिसोड्स के बाद देश भर में कई बदलाव हुए हैं।

कैसे होगा चीन से मुकाबला
आमिर ने शो के दौरान कहा कि हम चीन से मुकाबले की बात कर रहे हैं, लेकिन उस देश में 3 लाख से ज्यादा खेल के मैदान हैं। जबकि अपने देश में मात्र 6 हजार। इनमें से भी कई मैदानों में इनफ्रास्ट्रक्चर की कमी रहती है।
विज्ञापन

कपिल-युवराज पहुंचे, सचिन ने फोन पर बात

आमिर खान के चर्चित टॉक शो सत्यमेव जयते का चंडीगढ़ से सीधा प्रसारण हुआ। यह एपिसोड खेल के मुद्दों से जुड़ा था। इसलिए शो में भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, दिनेश मोंगिया, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, पूर्व हॉकी कप्तान राजपाल सिंह और हॉकी के ही ट्रिपल ओलंपियन गोल्ड मेडलिस्ट बलबीर सिंह सीनियर भी पहुंचे हुए थे।

इन खिलाड़ियों ने भी आमिर के शो में उठाए मुद्दों पर चर्चा की। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लाइव टेलीकास्ट में ही आमिर खान से फोन पर बात की।

तेंदुलकर ने कहा कि वे भी देश में खेल की स्थिति को लेकर बेहद गंभीर हैं और वे खेल से जुड़े अहम मुद्दों को राज्यसभा में भी उठाएंगे। सचिन ने ट्विटर पर भी शो की जमकर तारीफ की। लाइव टेलीकास्ट में चंडीगढ़ के कई समाजसेवी, टीचर्स और पुलिस अधिकारियों ने भी शिरकत की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें