फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ का पाकिस्तान को सीधा चैलेंज

Sun, 05 Oct 2014 01:05 PM IST
नसीब सैनी/अमर उजाला, कलायत (कैथल)
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा के कैथल में आए गृहमंत्री राजनाथ ने पाक को सीधे तौर पर चैलेंज दे दिया। उन्होंने कहा कि  पाकिस्तान द्वारा बार-बार सीजफायर का उल्लंघन करने पर अब ‘सफेद झंडा’ नहीं, बल्कि उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


अब सीटिंग, मीटिंग और ईटिंग का दौर अब खत्म हो चुका है। हम मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार धर्मपाल शर्मा के समर्थन में कलायत में रैली करने पहुंचे थे।

‘सभी देशों से मधुर रिश्ते चाहते हैं’

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सभी देशों के साथ मधुर रिश्ते चाहता है। नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व को एकजुटता का पैगाम देकर सोचने को मजबूर कर दिया है।

भारत की ताकत अब दिनोंदिन बढ़ती जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा आंख में आंख मिलाकर राजनीति की है, आंखों में धूल झोंक कर नहीं।

उन्होंने कांग्रेस सरकार को कोसते हुए कहा कि दस साल तक कांग्रेस सरकार महंगाई नहीं रोक पाई और महंगाई दर 10 प्रतिशत थी, जो अब चार प्रतिशत हो गई है। कांग्रेस ने पेट्रो पदार्थों में हमेशा वृद्धि की, पर भाजपा ने चार माह में तीन बार पेट्रोल के दामों में कमी की है। जो छोटी बात नहीं है।
विज्ञापन

मेड इन इंडिया पर होगा गर्व

राजनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले पांच से दस साल में पीएम की ओर से शुरू किए गए ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के परिणाम स्वरूप हम ‘मेड इन इंडिया’ पर गर्व कर सकेंगे। पूरे विश्व में हमारे बनाए उत्पाद पसंद किए जाएंगे।

‘कुर्ता पहना दिया है, अब पायजामा पहना दो’
राजनाथ सिंह ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने केंद्र में सरकार बनाकर हमें कुर्ता तो पहना दिया है, पर हरियाणा में सरकार बनाकर पायजामा पहना दें। साथ ही उन्होंने कहा कि कलायत की जनता धर्मपाल शर्मा को जिताकर विधानसभा भेजती है तो वे कलायत के लोगों का धन्यवाद करने के लिए फिर से आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें