फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने नवीन जयहिंद को सौंपी हरियाणा की कमान

Sun, 01 May 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के हरियाणा स्टेट प्रेसीडेंट नवीन जयहिंद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) ने हरियाणा के नवीन जयहिंद को हरियाणा का पार्टी अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया। शनिवार को दिल्ली में इसकी घोषणा की गई। नवीन जयहिंद रोहतक के रहने वाले है और उनहोंने 2014 में लोकसभा के चुनाव में रोहतक से आम आदमी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


अभी तक नवीन जयहिंद पार्टी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। नवीन जयहिंद ने एमडीयू विश्वविद्यालय से छात्र नेता के साथ साथ आरटीआई कार्यकर्ता के रुप में अपने कैरियर की शुरूआत की। इसी दौरान उन्हें अरविंद केजरीवाल का साथ मिला। आगे चलकर नवीन जयहिंद ने अन्ना आंदोलन में अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

अन्ना आंदोलन के दौरान बनी कोर कमेटी में बतौर सदस्य लिया गया। इसके बाद जब आम आदमी पार्टी बनी तो नवीन जयहिंद को पार्टी की सर्वोच्च बॉडी में नेशनल एगजेक्टिव में लिया गया । अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिमेंदारी सोंपी गई है ।
विज्ञापन


केजरीवाल का धन्यवाद देने जाएंगे कार्यकर्ता
रविवार को पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री केजरीवाल के निवास पर जा कर उनको धन्यवाद देंगे। नवीन जयहिंद ने यह जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक का धन्यवाद प्रकट किया है। उन्होंने कहा पार्टी के कार्यकर्ता उनके परिवार के सदस्य की तरह है जिन्हें साथ लेकर चलेंगे और एक मजबूत संगठन तैयार करेंगे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें