फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल बोले- दलितों पर जुल्म करने वालो, जेल जाने को तैयार रहो

Wed, 23 Nov 2016 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल की रैली
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दलितों पर अत्याचार करने वालों का निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि पिछले दस साल से पंजाब के दलितों की हालत बहुत बुरी है। पंजाब की मौजूदा सरकार ने दलितों पर बेतहाशा जुल्म किए हैं। सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर दलितों पर किए जुल्मों का हिसाब लिया जाएगा और जुल्म करने वालों को जेलों में बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


केजरीवाल बुधवार को धूरी की अनाज मंडी में पार्टी की ओर से आयोजित विशाल रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चाहे वो अबोहर हो अथवा संगरूर दलितों पर अकाली दल के गुंडों ने बहुत अत्याचार किया है। पंजाब में आप की सरकार आने पर इन सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम) का गठन करके आरोपियों को पकड़कर जेलों में बंद किया जाएगा और जितने भी दलितों पर केस दर्ज किए हैं उन्हें वापस करवाया जाएगा।

इसके अलावा संघर्ष करने वाले मुलाजिमों, बेरोजगारों पर जितने भी अकाली दल की सरकार ने केस डाले हैं उन्हें भी रद्द किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अकाली दल की ओर से भ्रष्टाचार करने के लिए कब्जा किए रेत-बजरी के ठेकों को छीनकर आम लोगों को दिए जाएंगे। बादल की बसों के परमिट भी बेरोजगारों के हवाले किए जाएंगे। इस मौके पर सांसद भगवंत मान, धूरी से आप के प्रत्याशी जसवीर सिंह जस्सी सेखों, सुनाम से प्रत्याशी अमन अरोड़ा के अलावा अन्य आप नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बनने पर करेंगे सबसे पहले नशे की सप्लाई बंद

अरविंद केजरीवाल की रैली
केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में आप की सरकार बनने जा रही है जिसका पहला काम पंजाब में नशे की सप्लाई को बंद करना होगा। महज एक महीने के भीतर नशा बंद करके नशा तस्करों को जेलों में बंद किया जाएगा। नशे की दलदल में धंसे नौजवानों को मुख्यधारा में शामिल करवाने के लिए विशेष अस्पतालों में इलाज कराया जाएगा।

कांग्रेस अकाली आपस में घी- खिचड़ी
केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल आपस में घी-खिचड़ी हैं। पांच-पांच साल की अपनी बारी बनाकर पंजाब के लोगों को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के स्विस बैंक में खाते हैं और बादल के पास सबसे अधिक काला धन है।

मोदी सरकार इन्हें गिरफ्तार करके अपनी ईमानदारी का सबूत दे। कैप्टन के घोटाले को बादल सरकार द्वारा क्लीन चिट दी गई है और नशे के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया कैप्टन अमरिंदर सिंह को कसूरवार नहीं लगता। इससे स्पष्ट है कि यह दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें