फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' नेता की जुबान फिसली, SYL मुद्दे पर दिया विवादित बयान

Wed, 21 Dec 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एसवाईएल पर नवीन जयहिंद का बयान
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता की जुबान फिसल गई और उन्होंने एसवाईएल के मुद्दे पर ऐसा विवादित बयान दिया कि बवाल हो गया। पार्टी की हरियाणा इकाई के संयोजक नवीन जयहिंद एसवाईएल पर पत्रकारों के सवालों का पहले तो वे गोलमोल जवाब देते रहे, लेकिन आखिर में संयम खो बैठे।
विज्ञापन


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के एसवाईएल पर राजनीति करने के सवाल पर उन्होंने कह दिया कि हमने तो अभी राजनीतिक शुरू की है, बाकी दल तो चालीस से अधिक साल से नहर विवाद पर राजनीतिक रोटियां सेंकते आ रहे हैं।

हम धर्मगुरू नहीं, सियासत के मैदान में राजनीति करने ही आए हैं। हालांकि, एसवाईएल राजनीतिक मुद्दा नहीं है। इसे भाईचारे से सुलझा लिया जाएगा। पंजाब विधानसभा चुनाव में आप को सौ सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जनवरी को केजरीवाल रोहतक में करेंगे रैली

अरविंद केजरीवाल
जयहिंद ने बताया कि पहली जनवरी को आप रोहतक में नोटबंदी के खिलाफ तिजोरी तोड़-भंडाफोड़ रैली करने जा रही है। इसमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास सहित दिल्ली सरकार में शामिल कईमंत्री हिस्सा लेंगे।

पहली जनवरी को नोटबंदी के पचास दिन भी पूरा हो रहे हैं। उन्होंने नोटबंदी में आठ लाख करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया। जयहिंद ने कहा कि बीजेपी कार्यालय काला धन सफेद करने के अड्डे बन गए हैं, जबकि नेता एजेंट।

अस्सी फीसदी लोग नोटबंदी के खिलाफ हैं। पीएम नरेंद्र मोदी को अपने सांसदों व विधायकों का बीते पांच साल का अकाउंट स्टेटमेंट लेना चाहिए। साथ ही सभी राजनीतिक दलों के चंदे के लेनदेन ही जांच हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें