फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आप का विस्तार करने पहुंचे दिग्गज

Wed, 18 Jun 2014 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में मिशन विस्तार शुरू कर दिया है। इसका मकसद जल्द से जल्द संगठनात्मक ढांचा खड़ा करके विधानसभा चुनाव की तैयारी करना है।
विज्ञापन


पार्टी के तीन राष्ट्रीय नेता मनीष सिसोदिया, जरनैल सिंह व राघव चड्ढा मंगलवार को पंजाब पहुंच गए हैं। यह टीम 22 जून तक सभी हलकों का दौरा करके वर्करों से फीडबैक लेगी।
Trending Videos

एच एस फुलका को बनाया था पार्टी कन्वीनर

आम आदमी पार्टी को लोक सभा चुनाव में पंजाब में चार सीटों पर जीत मिली थी जबकि पार्टी दिल्ली समेत सभी जगह हार गई। चुनाव के बाद से ही पंजाब में पार्टी का चेहरा बनने को जद्दोजहद तेज हो गई थी।

एक गुट ने लुधियाना से उम्मीदवार एचएस फूलका को सूबा कन्वीनर घोषित कर दिया, जिसका काफी विरोध हुआ। आखिर हाईकमान को साफ करना पड़ा कि ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है।

चुनाव के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व दिल्ली में उलझा रहा। इधर, पंजाब में बेचैनी बढ़ती जा रही थी। काफी लोगों ने दिल्ली जाकर पार्टी नेताओं से कहा कि जल्द से जल्द पंजाब में पार्टी का ढांचा खड़ा किया जाए। इसके बाद तीन मेंबरी कमेटी ने पंजाब का दौरा शुरू किया है।
विज्ञापन

बूथ्‍ा लेवल पर गांव से शहर तक खड़ा होगा ढांचा

पहले कमेटी ने लुधियाना में पुरानी सूबा कार्यकारिणी के साथ मीटिंग की। इसके बाद कैंपेन कमेटी केसाथ भी मीटिंग की गई। ब्लॉक व जिला कन्वीनर से भी फीडबैक लिया जाए। मीटिंग के दौरान इस बात पर मंथन किया गया कि पहले चरण में गांवों से लेकर शहरों तक बूथ लेवल पर किस तरह ढांचा खड़ा किया जाए।

नेताओं का कहना था कि हाईकमान की तरफ से कुछ न थोपा जाए, स्थानीय वर्करों की राय से ही 11, 21 या 31 मेंबरी कमेटियां गठित की जाएं। निचले स्तर पर संगठन खड़ा करने के बाद ही जिला व सूबा कमेटियां गठित की जाएंगी।

आज लुधियाना हलके के वर्करों के साथ मीटिंग
कमेटी  बुधवार को लुधियाना हलके के वर्करों केसाथ मीटिंग करेगी। 19 को पटियाला, संगरूर व बठिंडा, 20 को फरीदकोट, फिरोजपुर, खडूर साहिब, 21 को अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, 22 जून को होशियारपुर, आनंदपुर साहिब व फतेहगढ़ साहिब हलकों के वर्करों के साथ मीटिंग करेगी। उसके बाद हाईकमान को अपनी रिपोर्ट देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें