फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में प्रदर्शन: पानी के बढ़े दामों के खिलाफ सड़क पर उतरी आम आदमी पार्टी, पुलिस ने की पानी की बौछार

Tue, 05 Apr 2022 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आप के संयोजक प्रेम गर्ग ने कहा कि निगम चुनाव में हर घर को 20 हजार लीटर निशुल्क पानी मुहैया करवाने की गारंटी दी थी, अब पानी के बढ़े हुए दाम कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आप के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानी के बढ़े दामों के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने सेक्टर-17 स्थित शिवालिक होटल के सामने मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आक्रोश देख पुलिस को वाटर कैनन चलाना पड़ा। लगभग एक घंटे तक चले प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को संभालने में पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। 

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान पार्टी के चंडीगढ़ संयोजक प्रेम गर्ग ने कहा कि पानी के मुद्दे पर आप चुप नहीं रहेगी। पेयजल आपूर्ति के दाम बढ़ाने के मुद्दे पर नगर निगम सदन में खुली बहस होनी चाहिए। उसके बाद जो नतीजा होगा मान लेंगे। साथ ही जनता को भी हकीकत मालूम हो सकेगी। पानी के दाम बढ़ाने के फैसले का सभी राजनीतिक दल विरोध कर रहे हैं। 

प्रेम गर्ग ने कहा कि शहरवासियों को 24 घंटे पानी की आवश्यकता नहीं है। करोड़ों रुपये का कर्ज लेकर जो पेयजल आपूर्ति दी जाएगी। इसका खामियाजा भी शहरवासियों को ही भुगतना पड़ेगा। पानी के दामों को दोगुना तक बढ़ाना कहां तक न्याय संगत है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन, विक्रम धवन, प्रदीप छाबड़ा, विजय पाल सिंह, यूथ अध्यक्ष जस्सी लुभाना, मीना शर्मा, विक्रम पुंडीर, ललित मोहन, गुरदेव यादव, सनी औलख, अरविंद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गंदा पानी बोतल में भरकर पहुंचे लोग
प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग बोतल में गंदा पानी भरकर लाए थे। उनका कहना था कि पानी के दाम तो बढ़ा दिए लेकिन इसकी गुणवत्ता कौन देखेगा। लोगों के घरों में टंकी तक में पानी नहीं चढ़ता। प्रेशर लो रहता है। ऐसे में पानी के दाम किस बात के बढ़ाए गए हैं। मिट्टी और दुर्गंध वाले पानी के लिए लोगों पर अतिरिक्त भार डाला जा रहा है जो सहन नहीं किया जाएगा। 

आप ने किया था 20 हजार लीटर निशुल्क पानी देने का वादा
नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तर्ज पर चंडीगढ़ की जनता को भी 20 हजार लीटर पानी निशुल्क देने का वादा किया था। चुनाव में आप 14 सीटें जीतने में कामयाब भी रही। अब चुनाव के कुछ दिन बाद ही पानी के दामों में इजाफा हो गया है। आप ने कहा था कि वह किसी भी हाल में पानी के दाम नहीं बढ़ने देगी। ऐसे में आप को प्रदर्शन करना पड़ा।

सपा ने मेयर को सौंपा ज्ञापन
पानी के बढ़े दाम वापस लेने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मेयर सरबजीत कौर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि बढ़े दाम तुरंत वापस लिए जाएं। प्रमुख महासचिव अधिवक्ता सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजपा लोगों से झूठ बोलती है। सिर्फ चुनाव के समय ही भाजपा को जनता की याद आती है। चुनाव निकल जाने के बाद सारे वादे भुला दिए जाते हैं। कहा कि बिजली, पानी व सीवर सेस की बढ़ी कीमतों को वापस नहीं लिया गया तो पार्टी प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें