फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसलाः आगामी पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी आम आदमी पार्टी

Sat, 23 Jun 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता
विज्ञापन
आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए आम आदर्मी पार्टी की एक अहम मीटिंग शुक्रवार दोपहर को फाजिल्का रोड स्थित मालवा पैलेस में मालवा जोन-1 के प्रधान सरपंच नरिन्द्र सिंह संधू व उपप्रधान प्रो. प्रीतम सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में हुई। इसमें अबोहर, बल्लूआना, फाजिल्का व जलालाबाद के पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में स. संधू ने सर्वप्रथम रोपड़ में आम आदमी पार्टी के विधायक के साथ हुई मारपीट की कड़े शब्दों में निंद करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


 इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में अगले कुछ ही महीनों में होने वाले पंचायत, जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव में आम आदमी पार्टी हर गांव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। सिद्धू ने कहा कि इन चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता शीघ्र ही गांव-गांव जाकर पार्टी की स्थिति को मजबूत करने की मुहिम शुरू करेंगे और साफ सुथरी छवि वाले लोगों को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता समाज में फैली बुराइयों के प्रति लोगों जागरूक करें, ताकि कांग्रेस सरकार से दुखी लोगों को राहत दिलाई जा सके।

इस दौरान रोपड़ में रेत खनन को लेकर आप विधायक से हुई मारपीट की कड़ी निंदा करते हुए कार्यकर्ताओं ने हमलावरों को काबू कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जिला फाजिल्का आबजर्वर रंजीत सिंह, फिरोजपुर से गुरमीत बराड़, पुनीत गर्ग, गुरमीत राडिया, विजय गुप्ता, जसपिंदर जाखड़, विजय कंबोज, दीप कंबोज, रमेश सोनी, सुखदेव सिंह पंजावा, सुखचैन पंजावा, प्रशांत मुंजाल, परमजीत गोबिदगढ़, सुरजीत फौजी, हरदयाल सिंह, सौरभ बिल्ला, हल्का बल्लुआना के प्रधान सिमरजीत, रोमी कुंडल, बलकार मलूकपुरिया, रामचंद फौजी, सुरेन्द्र धरांगवाला, भूपेन्द्र सिंह तथा देवराज शर्मा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें