फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों में किये वादों से पलटी 'आप', अब बोले- सुरक्षा और सरकारी गाड़ी लेंगे

Mon, 20 Mar 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
आप विधायक सुरक्षा, सरकारी गाड़ी लेंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव में लोगों से चुनाव जीतने के बाद सिक्योरिटी न लेने और कोई वीवीआईपी ट्रीटमेंट न लेने के वादों से आम आदमी पार्टी के नेता पीछे हटते नजर आ रहे है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अब चार सिक्योरिटी गार्ड लेने और सरकारी गाड़ी लेने का मन बना लिया है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के विधायक दल के नेता वरिष्ठ वकील एचएस फुलका ने कहा कि पार्टी के विधायक 4 सिक्योरिटी गार्ड ले रहे है। इनमें 2 उनके साथ व 2 गार्ड आवास पर  तैनात रहेंगे। इसके अलावा आप विधायक सरकारी वाहनों का भी इस्तेमाल करेंगे।

इसका कारण फुलका ने बताया विधायक बनने के बाद पद की जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए कुछ जरूरतें होती है। विधायक बनने के बाद भीड़ में  शरारती तत्व कोई शरारत न कर दें। पलोगों के पास जाने के लिए एमएलए को टूर में ही रहना पड़ता है। इसलिए कम से कम सुरक्षा गार्ड व सरकारी गाड़ी लेना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब हित में लिए फैसलों पर आप सरकार के साथ

आप विधायक सुरक्षा, सरकारी गाड़ी लेंगे - फोटो : अमर उजाला
फुलका ने कहा कि विधायक किसी भी प्रकार के वीवीआईपी कल्चर लाल बत्ती, पुलिस रूट, सरकारी आवास आदि नहीं लेंगे। फुलका ने कैप्टन सरकार के वीवीआईपी कल्चर पर किए फैसलों को आप की रंगत चढ़ना बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि पंजाब का कोई विधायक या मंत्री गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर जाता हो तो वह इसकी जानकारी पार्टी को दें. ताकि वह इसे सरकार के समक्ष उठा सकें। उन्होंने साथ ही कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन करके लाल बत्ती लगाकर उल्लंघन करने वाले वाहन के चालान की बजाए वाहन को इंपाउंड करने का प्रावधान किया जाए। 

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कैप्टन सरकार के नशे, एसवाईएल व अन्य पंजाब हित के मुद्दों पर हर समय साथ देगी और सकारात्मक राजनीति करेगी। कोई गलत निर्णय होता है तो डटकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अमरिंदर सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में लिए गए तमाम फैसलों पर आप का असर है। कांग्रेस ने इन्हें केवल पंजाब में ही लागू किया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार से अपील की कि वह अकाली दल के माफिया को कंट्रोल करने के लिए कदम उठाए। फुलका ने प्राइवेट स्कूलों की ओर से एडमीशन एवं रिएडमीशन व किताबों के नाम पर मचाई जा रही लूट पर रोक लगाने के लिए सरकार से तुरंत कदम उठाने की अपील की है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें