फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब फैक्ट्री मामले में राजनीति गरमाई, विधायक की कोठी घेरने जा रहे 30 आप नेता गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2020 12:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
पटियाला में आप नेताओं की गिरफ्तारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजपुरा में पकड़ी गई नकली शराब मामले को लेकर मंगलवार को हलका घन्नौर के कांग्रेसी विधायक मदन लाल जलालपुर की कोठी घेरने जा रहे आम आदमी पार्टी के 30 नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गाड़ियों में इन्हें भूनरहेड़ी पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां करीब दो घंटे रखने के बाद इन सभी को रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


आप नेताओं ने कहा कि जब तक पुलिस द्वारा नकली शराब फैक्ट्री मामले के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि आरोपियों पर घन्नौर के विधायक जलालपुर की शह पर कार्रवाई नहीं हो रही है।


यह भी पढ़ें- अब बिना मास्क मिले तो देना होगा 500 रुपये जुर्माना, आदेश जारी
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के मुताबिक आप नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पटियाला के नजदीक बहादुरगढ़ कस्बे में फ्लाईओवर के नीचे दोपहर करीब 12 बजे धरना-प्रदर्शन शुरू किया। इस मौके पर आप नेता नीना मित्तल, जरनैल सिंह मनु, कुंदन गोगिया ने कहा कि अगर विधायक मदन लाल जलालपुर सच्चे हैं तो उनको हलके के लोगों का सामना करके आप के सवालों के जवाब देने चाहिए। 

विज्ञापन

पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री में अब तक कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की है, जबकि बड़ी मछलियां अभी भी सियासी दवाब करके पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। यह सियासी दबाव कांग्रेसी नेता डाल रहे हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी की कॉल डिटेल निकलवाई जाए, जिससे मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

यहां से आगे आप नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हलका घन्नौर के कांग्रेसी विधायक मदन लाल जलालपुर की कोठी का घेराव करने जा रहे थे तभी पुलिस ने इन्हें रोका। आंदोलनकारियों के अड़े रहने पर पुलिस सभी को गिरफ्तार करके गाड़ियों में भूनरहेड़ी पुलिस चौकी ले गई। 

गिरफ्तार आप नेताओं में ये रहे शामिल 
गिरफ्तार आप नेताओं में जिला प्रधान चेतन सिंह जोड़ेमाजरा, हलका घन्नौर इंचार्ज जरनैल सिंह मनु, नाभा हलका इंचार्ज देवमान, सन्नौर हलका इंचार्ज इंद्रजीत संधू, आप के व्यापार विंग की प्रदेश प्रधान नीना मित्तल, वुमन विंग जिला प्रधान वीरपाल कौर, पटियाला हलका वन इंचार्ज कुंदन गोगिया, पटियाला टू हलके से प्रीति मल्होत्रा, आप के प्रदेश सह प्रधान डॉ. बलवीर सिंह, गुरप्रीत संधू, गुरजंट सिंह, जेपी सिंह आदि करीब 30 नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें