फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अगले पांच दिनों में घोषित कर दिए जाएंगे आप के बाकी उम्मीदवार, आठ की हो चुकी है घोषणा

Thu, 21 Mar 2024 04:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आम आदमी पार्टी इस बार पंजाब में सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी अपने आठ उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। इनमें पंजाब सरकार के पांच मंत्री भी चुनाव में खड़े हैं। जल्द ही बाकी पांच उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि पार्टी अगले पांच दिनों में पंजाब की बाकी पांच लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। आप पहले ही पंजाब की 8 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

विज्ञापन


पार्टी ने अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी, फरीदकोट से करमजीत अनमोल, बठिंडा से गुरुमीत सिंह खुड्डियां, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से डॉ. बलबीर को मैदान में उतारा है।

शेष पांच सीटों लुधियाना, गुरदासपुर, आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर और होशियारपुर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करना बाकी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर इस संबंध में जानकारी दी। मार्च माह की शुरुआत में ही पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ''''संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब और बढ़ेगी शान'''' नाम से चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। पहली सूची में पार्टी ने अपने पांच मंत्रियों को चुनाव में मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चब्बेवाल को होशियारपुर से मिल सकती है टिकट
पार्टी की तरफ से होशियारपुर लोकसभा सीट से डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। चब्बेवाल ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आप पार्टी का दामन थाम लिया था। साथ ही उन्होंने विधानसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। बजट सत्र के दौरान विरोध में वह जंजीर लेकर वह विधानसभा पहुंच गए थे।

बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस में अनुशासन न होने का आरोप लगाते हुए आप का दामन थामा था। इसी तरह आनंदपुर साहिब की सीट पर पार्टी प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग के नाम की भी चर्चा चल रही है, लेकिन फिलहाल पार्टी सर्वे कर रही है। इसी बात पर पेच फंसा हुआ है कि इस सीट से सिख चेहरे को टिकट दी जाए या किसी हिंदू नेता को चुनाव मैदान में उतारा जाए। इस सीट से कई अन्य नेता भी कतार में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें