फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का आरोप: पंजाब में आप की सरकार गिराने की साजिश, विधायकों से किया जा रहा संपर्क

Mon, 11 Mar 2024 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आप का नया स्लोगन है 'संसद में भगवंत मान, खुशहाल पंजाब में बढ़ेगी शान'। इस मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते भगवंत मान - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को पंजाब में लोकसभा चुनाव कैंपेन का आगाज किया। मोहाली में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ''ससंद च वी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते वधेगी शान'' (संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब की बढ़ेगी शान) का नारा दिया। सीएम ने नारे में उनका नाम आने पर अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने इस दौरान लोगों को पंजाब के लिए उन्हें 13-0 से जिताने की बात कही। इसके साथ ही आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ संपर्क कर सरकार गिराने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विधायकों ने उन्हें जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से आम आदमी पार्टी को राज्य की सभी 13 सीटें जीताने की अपील की और कहा कि जब राज्य के सभी सांसद हमारे होंगे तो केंद्र सरकार पंजाब का फंड नहीं रोक सकती। मान ने कहा कि मुझे केंद्र सरकार और राज्यपाल से अकेले लड़ना पड़ रहा है। अगर 13 सांसद जीत जाते हैं तो हमारे हाथ और हौसले मजबूत होंगे। 
विज्ञापन


16 मार्च 2022 से सरकार बनने के बाद कोई ऐसा दिन नहीं गुजरा कि हम लोगों के पास न गए हो। हमने 42000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी। बिजली मुफ्त किए। स्कूल ऑफ एमिनेंस और मोहल्ला क्लीनिक बनाए। अग्निवीर वाले फौज जिन्हें केंद्र सरकार शहीद भी नहीं मानती, हम उनके शहीद परिवार को भी एक करोड़ रुपये दे रहे हैं। मान ने भाजपा और केंद्र सरकार भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा को पता है कि वह पंजाब में जीत नहीं सकती, इसलिए वह पंजाब से नफरत करती है। वे राज्यपाल के माध्यम से हमें तंग करने की कोशिश करते हैं। केंद्र सरकार पंजाब के करीब 8500 करोड़ रुपये के फंड रोक रखे हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें