फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: क्रिकेटर हरभजन सिंह का नाम तय, चार प्रत्याशियों पर फंसा पेंच, सोमवार को नामाकंन का अंतिम दिन

Sun, 20 Mar 2022 04:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब से राज्यसभा के लिए तीन बड़े नामों की चर्चा हो रही है। इनमें एक नाम पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी है। हरभजन ने कुछ महीने पहले प्रथम श्रेणी के क्रिकेट से सन्यास लिया है।
विज्ञापन
हरभजन सिंह और राघव चड्ढा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब से राज्यसभा की खाली हो रही पांच सीटों के लिए नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन है। इन सीटों के लिए अभी तक आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से सिर्फ पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का नाम फाइनल किया है। अन्य चार नामों राघव चड्ढा, संदीप पाठक, नरेश पटेल और किशलय शर्मा के नामों पर विवाद होने के कारण मंथन चल रहा है। विपक्षी दल इन चारों नामों को लेकर हमलावर है। उनका कहना है कि राज्यसभा के लिए प्रत्याशी पंजाब से बाहर के नहीं होने चाहिए।

विज्ञापन


पंजाब के विधानसभा चुनाव में आप ने 117 में से 92 सीटों पर विजय हासिल की है। इस कारण से राज्यसभा की खाली हो रहीं पांच सीटों पर आप के प्रत्याशियों की जीत होना तय है। नामों की घोषणा नहीं किए जाने से आप पार्टी राज्य के विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के मुख्य प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियेवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को कहा है कि पंजाब ने उन पर भरोसा किया है। 

पंजाब के लोगों द्वारा किए गए विश्वास पर उन्हें खरा उतरना है। उन्होंने पंजाब में आप के सह प्रभारी राघव चड्ढा का नाम राज्यसभा के लिए प्रस्तावित किए जाने की चर्चा के बाद यह बयान दिया है। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी तक किसी भी उम्मीदवार के नाम की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


इन नामों पर विवाद
पंजाब से राज्यसभा के लिए चार नामों पर विवाद शुरू हो गया है। दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक, गुजरात पटीदार नेता नरेश पटेल और रेड फोर्ट फिल्म के निर्माता किशलय शर्मा को विपक्षी दलों ने बाहरी बताया है। यही कारण है कि प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल होने के बाद भी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कांग्रेस छोड़ आप में शामिल कंग भी दौड़ में
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए पूर्व मंत्री जगमोहन कंग भी राज्यसभा की दौड़ में हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। इससे खफा कंग ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें