फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद-कांग्रेस की जंग के बीच आप जिलों में दिखाएगी दम

Tue, 15 Dec 2015 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस और शिअद की जंग के बीच मंगलवार को आम आदमी पार्टी अपना दमखम दिखाएगी। मंगलवार को कांग्रेस ने बठिंडा और अकाली दल ने पटियाला में बड़ी रैलियां रखी हैं। इस दौरान आम आदमी पार्टी सभी जिला मुख्यालयों पर रोष प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


खेतीबाड़ी मंत्री जत्थेदार तोता सिंह के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले दिनों पार्टी की यूथ विंग ने सीएम प्रकाश सिंह बादल के चंडीगढ़ निवास के घेराव का एलान किया था, लेकिन पुलिस ने मोहाली सीमा पर प्रदर्शनकारियों को रोका। उन पर लाठीचार्ज और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया गया।

इसके बाद पार्टी ने इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करने का एलान किया था, लेकिन कांग्रेस और अकाली दल की समानांतर रैलियों के एलान के बाद पार्टी के थिंक टैंक ने इसी दिन सारे पंजाब में रोष प्रदर्शन का फैसला किया।
विज्ञापन


हालांकि, यह कार्यक्रम पार्टी के यूथ और किसान विंग का है, लेकिन इसमें पार्टी और सभी विंग शामिल होंगे। एक तरह से आम आदमी पार्टी का भी यह बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा।

पार्टी के सभी प्रमुख नेता इसमें शामिल होंगे। पंजाब प्रभारी संजय सिंह इस समय यहां नहीं हैं, लेकिन संगठन निर्माण प्रभारी दुर्गेश पाठक हैं, वह भी रोष प्रदर्शन में शामिल होंगे।

पार्टी सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक रोष प्रदर्शन करेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के वॉलंटियर्स शामिल होंगे। प्रदर्शन के दौरान खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह को बर्खास्त करने की मांग की जाएगी। अगले चरण में पार्टी तोता सिंह के घर का घेराव करेगी। इसकी तारीख बाद में तय की जाएगी।

मान संगरूर, छोटेपुर गुरदासपुर में करेंगे अगुवाई
आम आदमी पार्टी के रोष प्रदर्शन में सूबे के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। सांसद भगवंत मान अपने हलके संगरूर में रोष प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे। जाहिर है मान होंगे तो यहां वॉलंटियर्स की संख्या भी दूसरी जगहों से ज्यादा होगी।

वहीं, पार्टी के सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर अपने जिले गुरदासपुर में रोष प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे।

लीगल विंग के इंचार्ज हिम्मत सिंह शेरगिल आनंदपुर साहिब, यूथ विंग के इंचार्ज हरजोत बैंस लुधियाना, महिला विंग की इंचार्ज बलजिंदर कौर बठिंडा, संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक जालंधर और सांसद प्रो. साधू सिंह फरीदकोट में प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें