फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नहीं हो पाएंगे निष्पक्ष चुनाव, भाजपा के मंत्री भ्रष्ट'

Sat, 26 Apr 2014 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता योगेंद्र यादव का कहना है कि पंजाब में अगले चार दिन पैसा, शराब और बाहुबल के दम पर वोट खरीदे जाएंगे और ऐसे में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पाएंगे। ऐसी भी सूचना है कि कुछ लोग आम आदमी पार्टी की टोपियां पहनकर शराब की खेपों को इधर-उधर करेंगे ताकि पकड़े जाने पर पार्टी की बदनामी हो। यादव ने मीडिया से आग्रह किया कि वह ऐसे लोगों के चेहरे से नकाब उतारने में पार्टी और चुनाव आयोग की मदद करें।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता योगेंद्र यादव शनिवार को जालंधर में पार्टी की उम्मीदवार ज्योति अक्षरा मान का प्रचार करने के लिए आए थे। उन्होंने मान के प्रचार के लिए रोड शो भी निकाला। यादव ने कहा कि पंजाब नशे की चपेट में है और ऐसी भी रिपोर्ट आ रही हैं कि इसमें मजीठिया का हाथ है।

यादव ने कहा कि पंजाब के पूर्व डीजीपी शशिकांत ने जो नशे के तस्कर मंत्रियों की सूची जारी की है, उसको तत्काल सीएम प्रकाश सिंह बादल को सार्वजनिक करना चाहिए। यादव ने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के मंत्री भी भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुके हैं। पंजाब में खौफ का माहौल पैदा कर रखा है ताकि उनके खिलाफ कोई आवाज न उठा सके। पंजाब में भाजपा तो बादल की जूनियर टीम बनकर काम कर रही है। मोदी की लहर सुनने को तो मिल रही है लेकिन देखने को नहीं मिल रही है। बादलों के खिलाफ प्रदेश में जबरदस्त हवा चल रही है।
विज्ञापन


यादव ने नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पीएम का दावेदार कहलाने वाला भाजपा नेता अपने शपथ पत्र ही झूठे दे रहा है। उनकी पत्नी बाबा रामदेव के आश्रम में है या फिर कहां।

इस पर उनको कुछ नहीं कहना, यह उनका निजी मामला है लेकिन सच्चाई जरूर सामने आनी चाहिए। मोदी की प्रोजेक्शन एक सुनियोजित ढंग से की जा रही है, उनकी फर्जी इंटरव्यू मीडिया का एक सेक्शन छाप रहा है। मोदी के हाथ खून से रंगे हुए हैं। यादव ने बाबा रामदेव के राहुल गांधी के खिलाफ दिए बयान की भी निंदा की।

यादव ने आशंका जाहिर की कि पंजाब में धक्केशाही से वोट प्रक्रिया होगी, इसलिए चुनाव आयोग को हर पोलिंग स्टेशन पर वीडियोग्राफी करवानी चाहिए। आम आदमी पार्टी कितनी सीट देश भर में ले जाएगी।

इस पर यादव ने कहा कि सर्वेक्षणों से काफी कुछ अलग होगा। दिल्ली में भी हमें सर्वेक्षणों में बेचारे कहकर संबोधित किया जाता था लेकिन लोगों ने आप का साथ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें