फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के एएजी ने कहा- मुझ पर फायरिंग हुई

Mon, 28 Apr 2014 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-21 में फ्लाईओवर पर देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। खुद को जज बताने वाले एक युवक ने चौकी में शिकायत दी कि फ्लाईओवर पर उन पर फायरिंग की गई।
विज्ञापन


वहीं, सुबह होते-होते यह बात झूठ निकली और शिकायत देने वाले ने भी मान लिया कि उन्हें गलतफहमी हो गई थी। बाद में यह भी खुलासा हुआ कि वह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एडिशनल एडवोकेट जनरल हैं।

दरअसल, फरीदाबाद में तैनात एक जज के नाम पर रजिस्टर स्विफ्ट कार को हाईकोर्ट में तैनात एडिशनल एडवोकेट जनरल (एएजी) चला रहे थे और उनके साथ तीन दोस्त थे। सभी फ्लाईओवर पर नाच रहे थे।
विज्ञापन


तभी वहां से एक सफारी निकली तो उसे रोक लिया। सफारी में सेक्टर-20 निवासी दो युवक थे, जिन्हें स्विफ्ट सवारों ने नाचने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। किसी तरह सफारी वाले वहां से चले गए।
विज्ञापन


वहीं, स्विफ्ट कार वालों ने देर रात सेक्टर-21 चौकी में जाकर शिकायत दी कि उन पर फायरिंग हुई है। उन्होंने सफारी का नंबर भी बता दिया।

पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बुलाकर पूछताछ की तो पता चला कि कोई गोली नहीं चली थी। स्विफ्ट सवारों ने भी मान लिया कि उन्हें गलतफहमी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें