फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ठंड से कांपा चंडीगढ़, पारा <bha>@</bha>3.3 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में ठंड रिकाॅर्ड तोड़ने लगी है। सोमवार को न्यूनतम पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह के समय चंडीगढ़ में जबरदस्त धुंध रही। चंडीगढ़ में तीन वर्ष बाद ऐसी स्थिति बनी है कि 12 जनवरी को पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया वहीं, अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 13 को रेड अलर्ट घोषित किया है वहीं, 14 से लेकर 17 जनवरी तक यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी तक शीतलहर का अनुमान है। चंडीगढ़ में धुंध की वजह से सोमवार को दो उड़ान बाधित रहीं। यह दोनों उड़ान जयपुर आने और जाने वाली थीं। सोमवार को गलन इतनी ज्यादा थी कि लोगों ने सुबह से ही अलाव जला लिए थे। कुछ समय के लिए धूप भी खिली पर ठंड इससे कम नही हुई। गलन की स्थिति पूरे दिन बरकरार रही।


पांच दिन का पूर्वानुमान
दिन अधिकतम न्यूनतम तापमान

13 जनवरी 15 3

14 जनवरी 14 4

15 जनवरी 15 6
16 जनवरी 16 6

17 जनवरी 16 5


कोट्स
ठंड अब तेजी के साथ बढ़ रही है। आने वाले एक सप्ताह तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। शीतलहर की आशंका है। इसके साथ ही कई स्थानों पर धुंध बढ़ सकती है। -सुरिंदर पाल, निदेशक, मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें