फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चोरी की एक्टिवा पर फर्जी नंबर लगाकर घूम रहा युवक काबू, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर- 24 चौकी पुलिस ने चोरी की एक्टिवा पर फर्जी नंबर लगाकर घूमते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सेक्टर-25 कॉलोनी निवासी आरोपी मोहित (25) को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी एसआई नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम सेक्टर-24 पुलिस बीट बॉक्स के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बुधवार शाम साढ़े 6 बजे एसडी स्कूल की तरफ से सफेद रंग की एक्टिवा पर एक युवक आया और नाका देखकर एक्टिवा को मोड़कर भागने की कोशिश की। तभी एक्टिवा बंद हो गई। पुलिस ने चालानिंग मशीन से नंबर की जांच की तो कोई रजिस्ट्रेशन नहीं था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी मोहित ने बताया कि उसने कुछ समय पहले एक्टिवा चोरी की थी। एक्टिवा की पहचान न हो सके इसलिए नंबर बदला था। पुलिस ने थानों में दर्ज ईएफआई का रिकॉर्ड खंगाला तो एक्टिवा सेक्टर-39 थाना से चोरी हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें