संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। चंडीगढ़। डड्डूमाजरा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर डंडे और हॉकी से हमला किया गया। घायल सेक्टर 16 अस्पताल में भर्ती है। मलोया थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
डड्डूमाजरा निवासी हिमांशु (19) निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 9 अक्तूबर की रात करीब 10.30 बजे वह अपने घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान डड्डूमजारा कॉलोनी के रहने वाले सुमित उर्फ डांगर और गोलू ने रास्ता रोककर उससे गाली-गलौच की। जब उसने विरोध किया तो गौतम ने हॉकी और चाकू मार दिया। हिमांशु के मुताबिक आरोपियों ने गर्दन पर चाकू लगाकर पीड़ित को पार्क के बाहर ले गए जहां पहले से दोस्त रोमी बड्डा, आर्यन और अन्य दो से तीन युवक मौजूद थे। जिनके हाथ में डंडे थे। जहां आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा। हमले में पीड़ित बेसुध होकर गिर गया। वह घायल अवस्था में धीरे धीरे घर पहुंचा और पिता को जानकारी दी। सूचना के बा मौके पर पहुंची पुलिस पीसीआर सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसका इलाज चल रहा है।