जब सुनील अपने भाई अनिल को लेकर असंध अस्पताल आ रहा था तो रात को उसकी गाड़ी एक अन्य गाड़ी से टकरा गई। लेकिन हादसे में किसी को चोट नहीं पहुंची। जब सुनील घायल हुए अपने भाई को लेकर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने बताया कि अनिल की तीन साल पहले शादी हुई थी।
कपड़े बदलकर घर जाकर सो गए थे आरोपी
आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद ये समझा था कि किसी को भी वारदात के बारे में जानकारी नहीं लगी है, इसलिए दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अपने-अपने घर पर जाकर सो गए थे। जैसे ही गांव में पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की तो परिजनों ने बताया कि गाना बजाने को लेकर सचिन के साथ विवाद हुआ था, उसके बाद से सचिन नहीं दिखा। पुलिस ने शक के आधार पर सचिन से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ और बाद में उसके चाचा अनिल उर्फ बुद्धि को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार: थाना प्रभारी
असंध थाना प्रभारी सुरेंद्र सिधु ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गांव से ही काबू कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। हत्या के कारणों के लिए पूछताछ की जा रही है, साथ ही हत्या में प्रयोग किया गया चाकू बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।