फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोटः सैन्य क्षेत्र की फोटो खींच रहे युवक को पकड़ा, ऐसे छिपाकर लाया था मोबाइल, मामला दर्ज

Wed, 27 Feb 2019 09:27 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

शाहपुरकंडी पुलिस ने यूपी के रहने वाले एक युवक पर मामून कैंट में सेना के संवेदनशील क्षेत्र की मोबाइल पर फोटोग्राफी करने पर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। युवक टिफिन में मोबाइल छिपाकर लाया था। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बलजीत कौर ने बताया कि 64 कैवेलरी सेना यूनिट के लेफ्टिनेंट रजत शर्मा ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके यूनिट कैंप में एक युवक सेना के संवेदनशील क्षेत्रों की फोटो खींच रहा था। उसे सेना के जवानों ने पकड़ लिया। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय तरुण कुमार निवासी अजब नगर, जिला बलरामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह किसी ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करता है। उसके मोबाइल में टैंक समेत अन्य वाहनों के फोटो और वीडियो मिले हैं। 

सैन्य सूत्रों के मुताबिक युवक का मोबाइल जांच के लिए भेजा गया है ताकि पता चल सके कि उसने ये फोटो या वीडियो किसी को शेयर तो नहीं किए। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने पहले भी कोई फोटो या वीडियो तो नहीं बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें