फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 30 लाख खर्च करवा कनाडा पहुंची युवती ने पति से मुंह मोड़ा

Thu, 09 Oct 2025 10:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। 30 लाख रुपये से अधिक खर्च करवा कनाडा पहुंची युवती ने पति से मुंह मोड़ लिया और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने समेत जान से मरवाने की धमकियां दीं।
थाना सिधवां बेट की पुलिस ने पीड़ित हरदीप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी सवद्दी कलां लुधियाना की शिकायत पर उनकी पुत्रवधु जोबनप्रीत कौर उसके पिता सुखवीर सिंह और मां अमरजीत कौर निवासी जनेतपुरा लुधियाना के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। जोबनप्रीत कौर कनाडा में है और उसके माता-पिता के जनेतपुरा के पते पर पुलिस द्वारा कानूनी नोटिस भेजे जा रहे हैं। मुकदमे के जांच अधिकारी चौकी भूंदडी के इंचार्ज दलजीत सिंह ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करके आरोपी दंपती सुखवीर सिंह और अमरजीत कौर को गिरफ्तार किया जाएगा।
मुख्य आरोपी जोबनप्रीत कौर के भारत प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कनाडा स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से उसे कनाडा के पते पर नोटिस भेजा जा रहा है, जोबनप्रीत कौर को जांच में शामिल करने के लिए भारत आने को लिखा जा रहा है। वहीं, उसे भारत लाने के लिए दिल्ली स्थित कनाडा दूतावास की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

पीड़ित हरदीप सिंह ने 28 मई को जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता को आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार जोबनप्रीत से शादी से पहले बाकायदा एग्रीमेंट किया गया था जिसके अनुसार जोबनप्रीत को कनाडा भेजने से लेकर उसकी पढ़ाई रहने का खर्च उन्होंने वहन करना था। बदले में जोबनप्रीत ने उनके बेटे सुखजोत सिंह को कनाडा बुलाकर पीआर करवाना था।हरदीप सिंह के अनुसार उन्होंने जोबनप्रीत को कनाडा भेजने पर सारा खर्च उठाया। इसमें उसके करीब 30 लाख रुपये खर्च हो गए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी गुप्ता के आदेश पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जोबनप्रीत ने वहां पहुंच सुखजोत से बात करनी बंद कर दी। उसके पिता सुखवीर सिंह और मां अमरजीत कौर ने पंचायती राजीनामा करने के बावजूद किसी भी फैसले का पालन नहीं किया और जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकियां दी। इस दौरान उनके बेटे सुखजोत सिंह को भारी मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ा है। हरदीप सिंह ने पुलिस के उच्चाधिकारियाें और पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके रुपये वापस दिलवाए जाएं और तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें