संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पुलिस कमिश्नर निवास के नजदीक पार्किंग में खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और नकदी के साथ-साथ अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। कार मालिक वरिंदर कपूर ने बताया कि वह पार्किंग में कार खड़ी करके दुकान में खरीदारी करने गए थे। वह वापस आए तो शीशा टूटा था। कार के भीतर से सामान गायब था। वरिंदर कपूर ने पार्किंग वेंडर से पूछा तो उसने हाथ खड़े कर दिए और कह दिया कि उसे कुछ नहीं पता। उसने दुकानदार से बात की तो दुकानदार ने पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद कार मालिक वरिंदर कपूर ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अटेंडेंट ने उनको पार्किंग की रसीद दिखाते हुए कहा कि उस पर साफ लिखा है कि हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वरिंदर कपूर ने दुकान मालिक से बात की तो उन्होंने सारा ठीकरा पार्किंग अटेंडेंट पर फोड़ दिया। दुकानदार ने कहा कि हम मामले की जांच में सहयोग देंगे। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई जोगिंदर सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।