फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीएच की छतरी सही कर रहा युवक नीचे गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में दूसरी मंजिल पर लगे डीटीएच की छतरी को सही करते समय युवक नीचे गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेसुध पड़े युवक को जीएमसीएच-32 पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राघव ठाकुर (31) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई ठाकुर ने बताया कि वे दोनों भाई यहां पर एक साथ रहते हैं और इंडस्ट्रियल एरिया में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। रोजाना की तरह रात में काम खत्म करके राघव घर आया तो टीवी न चलने की वजह से छत पर डीटीएच की छतरी को सही करने गया। छत पर ऊंची बाउंड्री न होने की वजह से राघव नीचे गिर गया। गिरते समय उसने छतरी को पकड़ा मगर छतरी उखड़ कर उसके साथ नीचे जमीन पर आ गिरी। शोर के बाद घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें