फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े की कॉल पर पुलिस की वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब लड़ाई झगड़े की सूचना पर पहुंची पीसीआर पुलिस कांस्टेबल से दो युवकों ने हाथापाई करना शुरू कर दिया। मामला इस कदर बिगड़ गया कि आरोपियों ने पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी। मामले की सूचना पर पहुुंची सारंगपुर थाना पुलिस ने राधे श्याम और सागर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

वारदात शनिवार रात करीब 9 बजे का है। जब पुलिस को सूचना मिली कि धनास के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी मकान नंबर- 1323 के पास झगड़ा हुआ है। सूचना पर पीसीआर ईको-7 पहुंची। पीसीआर पर तैनात कांस्टेबल जगपाल सिंह ने ओम सागर व राधेश्याम और ओम प्रकाश के बीच बाइक पार्किंग को लेकर हो रही लड़ाई झगड़े को शांत करने की कोशिश शुरू कर दी। आरोप है कि इस बीच मामला इस कदर बढ़ गया कि राधेश्याम और सागर ने कांस्टेबल जगपाल सिंह के साथ हाथापाई शुरू कर उनकी वर्दी फाड़ दी। जिसके बाद मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सारंगपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें