फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल लेकर घूमते युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22ए/बी बीट बॉक्स के पास से पुलिस ने एक युवक को पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ हरियाणा के जिला फतेहाबाद के जाखल थाने में हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज है। युवक खुद की सुरक्षा के लिए पिस्टल लेकर घूम रहा था। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मूलरूप से हरियाणा के जिला जींद के गांव अलीपुरा निवासी मोनू (22) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है, ताकि मामले में और खुलासा हो सके।
विज्ञापन

सेक्टर-22 चौकी पुलिस शनिवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम सेक्टर-22ए/बी बीट बॉक्स के पास पहुंची तो वहां से उक्त युवक गुजर रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से .32 बोर की पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। इसके बाद उसे पकड़कर सेक्टर-22 चौकी ले जाया गया, जहां उसने पूछताछ में बताया कि उसका कुछ महीने पहले किसी से लड़ाई झगड़ा हो गया था। उसे डर था कि कोई जानलेवा हमला न कर दे। इस वजह से उसने पिस्टल खरीदी थी। पुलिस अब पता करने में जुटी है कि उसने पिस्टल कहां से खरीदी है। आरोपी मलोया का रहने वाला है और सफाई कर्मी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें