फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। ट्रक की चपेट में आने से मारे गए युवक की मौत से गुस्साए उसके परिवार वालों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम किए जाने के बाद पुलिस की ओर से कड़ी कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोगों ने रास्ता खोला और शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

वेरका निवासी सुनील काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाईपास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया और अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। ढीली कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उसके परिजनों ने मंगलवार को शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी सुबह से सिर्फ भाषण दे रहे हैं और कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मांग की कि आरोपी ट्रक चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और इंसाफ दिलाया जाए। इस बीच एसपी हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें