फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कपूरथला में फिल्म शोले जैसा सीन, युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, शादी की जिद पर अड़ा, जानें आगे क्या हुआ

Sun, 27 Aug 2023 04:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना प्रभारी अमनदीप नाहर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा। अमनदीप नाहर ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला में रविवार को फिल्म शोले का एक दृश्य देखने को मिला। यहां रविवार दोपहर को एक आशिक वीरू की तरह पानी की टंकी पर चढ़ गया और एक लड़की से शादी करने की जिद पर अड़ गया। शादी नहीं होने पर छलांग लगाने की धमकी देने लगा। सूचना थाना सिटी पुलिस को मिली तो एक टीम मौके पर पहुंची। आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को टंकी से नीचे उतार लिया गया। थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि युवक पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बकरखाना चौक के नजदीक एक युवक गुरपिंदर सिंह पानी की टंकी पर चढ़ गया और अपने घर के नजदीक रहने वाली एक लड़की से शादी की जिद पर अड़ गया। शादी न होने पर छलांग लगाकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। माहौल पूरी तरह से फिल्म शोल की तरह नजर आ रहा था। 

युवक ने अपना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायल किया। सूत्रों के मुताबिक जिस लड़की से युवक शादी करना चाहता है, वह नाबालिग है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना प्रभारी अमनदीप नाहर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा। अमनदीप नाहर ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें