फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: निर्माणाधीन दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, गड्ढे में 12 घंटे से फंसा मजदूर, बचाव में जुटीं टीमें

Sun, 13 Aug 2023 12:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मजदूर के फंसे होने की सूचना मिलते ही रात को स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, नगर परिषद अध्यक्ष सुरिंदर पाल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया।
विज्ञापन
बचाव कार्य में जुटी टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में पिछले 12 घंटे से एक मजदूर गड्ढे में फंसा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना जालंधर जिले के करतारपुर डिवीजन में कपूरथला रोड पर स्थित गांव विश्रामपुर के पास घटी। दरअसल, दिल्ली से कटरा तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। यहां एक गड्ढा खोदा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी गड्ढे में सुरेश नाम का मजदूर फंसा है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मजदूर के फंसे होने की सूचना मिलते ही रात को स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, नगर परिषद अध्यक्ष सुरिंदर पाल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया। थाना करतारपुर के प्रभारी रमन सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर कंपनी एक गड्ढा खोद रही है। इसी दौरान अचानक मशीन खराब हो गई। उसे ठीक करने सुरेश यादव और एक अन्य नीचे उतरे। जैसे ही सुरेश व दूसरा मजदूर मशीन के पास पहुंचे वैसे ही मिट्टी धंस गई और दोनों दब गए। हालांकि एक को देर रात ही बाहर निकाल लिया गया। वहीं सुरेश को बचाने में प्रशासन जुटा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें