फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने संबंध बनाने से किया इंकार, बौखलाए ननदोई ने रची खौफनाक साजिश, फिर हुआ ये

Thu, 06 Sep 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेटा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एक युवती पर उसके ही ननदोई की बुरी नजर थी। महिला के संबंध बनाने से इंकार करने पर बौखलाए ननदोई ने हैरानी भरा कदम उठा लिया। जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला पंजाब के बरेटा (मानसा) का है। यहां, महिला द्वारा संबंध बनाने से इंकार करने पर ननदोई ने जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी ननद और ननदोई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में मृतका कुसम रानी (35) पत्नी राम गोपाल के शव का पोस्टमार्टम कराने आई माता संतोष रानी, बुढलाडा ने बताया कि उसकी लड़की का विवाह 14 साल पहले बरेटा मंडी के राम गोपाल के साथ हुआ था, जिसके दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी लड़की अक्सर फोन पर बताती थी कि उसकी ननद अपने पति सुनील कुमार (ननदोई) के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाती है। लेकिन उनकी लड़की अक्सर इसका विरोध करती थी। जिस पर ननदोई उसकी पिटाई करता था। 
विज्ञापन

बीमार होने की दी खबर

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
मंगलवार को शाम उन्हें सूचना दी गई कि उनकी लड़की कुसम सिंगला बीमार हो गई है, जिस बारे कहा गया कि वह उसको अस्पताल लेकर जा रहे हैं, वह भी वहां पहुंच जाएं। पीड़ित परिवार के अनुसार मृतक कुसम ने बताया था कि उस का ननदोई सुनील कुमार ने धमकी दी थी कि वह उसे जहर देकर कर मार देगा और बाद में खुद भी मर जाएगा, नहीं तो वह उसके साथ संबंध बनाए। 

उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख से मांग करते कहा कि जब तक लड़की के कातिलों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक मृतक का संस्कार नहीं करेंगे। इस मौके नेता प्रकाश चंद, मेहर चंद खन्ना के अलावा शहर के लोग परिवार के साथ पहुंचे। थाना बरेटा के प्रमुख बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक की माता संतोष रानी के बयान पर ननद रेनूका गर्ग और उसके पति सुनील कुमार खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें