चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में रविवार रात करीब 9.45 बजे दुकान पर सामान खरीदने आई एक महिला के गले से चेन झपट कर बाइक सवार दो युवक भाग गए। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान कर रही है।
जानकारी के अनुसार महिला दुकान से सामान लेने के बाद वापस पैदल जा रही थी। तभी दो युवक पीछे से आए महिला को देखते हुए गली में आगे से यू टर्न लेकर वापस आए। एक युवक बाइक से उतरकर पैदल महिला के पीछे गया। आरोपी के सिर पर हेलमेट था ताकि उसकी पहचान न हो सके। जैसे ही वह दुकान से निकली पीछे से आकर आरोपी ने बड़ी चालाकी से चेन झपट ली और दौड़ कर बाइक पर बैठकर भाग गए। पूरी घटना घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना के बाद पीड़ित महिला ने शोर मचाया और तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से रेकी कर रहा था।