फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला ने चलती ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म, रेलवे पुलिस, डॉक्टरों की तत्परता से बची दोनों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा से लौट रही महिला को प्रसव पीड़ा के बाद चला ही ट्रेन में जन्म लिया बच्चा
विज्ञापन


जालंधर। श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा कर उत्तर प्रदेश के कप्तानगंज जा रही महिला को जालंधर कैंट स्टेशन पर अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला पुनीता देवी, उसका पति राज कुमार और दो छोटे बच्चे ट्रेन में सफर कर रहे थे। अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ने पर महिला ने चलती ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

ट्रेन के रुकते ही मौके पर तैनात रेलवे पुलिस और स्टाफ ने महिला और नवजात को संभाला। उन्हें प्लेटफॉर्म पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिससे मां और बच्चा दोनों को खतरे से बाहर किया गया। जीआरपी के एएसआई अशोक कुमार, एएसआई राजविंदर सिंह, एएसआई आस मोहम्मद और लेडी सिपाही सुरेखा रानी की तत्परता से महिला और बच्चे को सुरक्षित उतार लिया गया। इसके बाद, एम्बुलेंस की व्यवस्था कर दोनों को सिविल अस्पताल जालंधर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और दोनों की हालत को सामान्य बताया। इस घटना के बाद यात्रियों और स्टेशन पर मौजूद लोगों ने रेलवे पुलिस और स्टाफ की सराहना की, उनका मानना था कि समय रहते मिले इलाज से महिला और बच्चे की जान बची। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें