फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़ा घर से भागा, लड़के के घर में युवती की मां ने जहर खाकर दे दी जान

Thu, 25 Jul 2019 02:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बरनाला के एक गांव के युवक-युवती प्रेम प्रसंग के चलते सोमवार को घर से भाग गए थे। मंगलवार को दोनों परिवार एक-दूसरे का नुकसान करने पर उतर आए। लड़के का परिवार तनाव बढ़ता देख वहां से चला गया और लड़की को भी साथ ले गया। इसके चलते लड़की की मां ने अपने भाइयों के साथ उनके घर पर हमला बोल दिया। 

विज्ञापन


साथ ही लड़के के घर में जाकर सल्फास निगल लिया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को मृतका के परिजनों ने शव रखकर धरना लगा दिया। उन्होंने कहा कि जब तक लड़के के परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज नहीं होगा अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। 

बढ़ते तनाव को देखकर मौके पर एसएसपी हरजीत सिंह, थाना रुड़ेके कलां के प्रभारी जगवीर सिंह, तपा के प्रभारी कमलजीत सिंह, डीएसपी राजेश कुमार छिब्बर, डीएसपी वरिंदरपाल सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


थाना रूडे़के कलां के प्रभारी जगवीर सिंह ने बताया कि लड़की के मामा के बयान पर लड़के वालों के परिवार में से अर्शदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरजीत कौर, महेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, गोगडू सिंह गोपालसिंह एवं लड़की रमनदीप कौर के खिलाफ रानी कौर को खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

लड़की के बयान पर लड़के के घर पर हमला करने के आरोप में सिकंदर सिंह, रानी कौर, गुरजीत सिंह, सतपाल सिंह, बिक्कर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसकरन सिंह, नवजोत सिंह, हरविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, बुधराम, लक्की, सोनी व लड़की के मामा जगर राम के खिलाफ घर पर हमलाकर तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज कर लिया है। 

लड़की वालों का कहना है कि उन पर मामला दर्ज किया गया है जो गलत है। मामले को खारिज किया जाए। ऐसा न करने पर अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। खबर लिखने तक धरना जारी था और गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस अधिकारी मामले का समाधान ढूंढने पर लगे हुए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें