फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: समाज में महिलाओं की वर्तमान स्थिति और उनके संघर्ष की कहानी का सजीव चित्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 18 के टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में रविवार को नाटक पहचान का मंचन हुआ। राजेश आत्रेय का लिखा और अर्पणा गुप्ता के निर्देशन में परंपरा आर्टस के कलाकारों ने मंचन किया।
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से समाज में महिलाओं की वर्तमान स्थिति और उनके संघर्ष की कहानी का सजीव चित्रण किया गया। नाटक में दिखाया गया कि एक सेमिनार में कई महिलाएं भाग लेती हैं। अपने अपने जीवन के घटना चक्र का वर्णन करती हैं। इसमें शुरुआत में तीन महिलाएं एक होटल में एक ही कमरे में रुकती हैं। वहां उनकी दोस्ती हो जाती है। वे अपनी अपनी कहानी सुनाने को एकदम से तैयार नहीं होती पर दूसरों की कहानी जरूर सुनना चाहती हैं।
इस क्रम में वे होटल की रूम असिस्टेंट से लेकर एक चाय की शॉप चलाने वाली की कहानी भी सुनती हैं और अंत में अपनी अपनी कहानियां भी सेमीनार में सुनाती हैं। सभी कहानियों में उनके संघर्ष का वर्णन था। नाटक में अंत में सेमीनार की आयोजक पूरे समाज से अपील करती है कि महिलाएं सदा से अपना पूरा जीवन दूसरों के लिए जीती है। यदि महिलाओं को जैसी भी वे हैं, उसी रूप में स्वीकार किया जाए तो उन्हें अपनी अलग पहचान बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

नाटक में नीना बजाज, निधि मांगो, डॉ. मीतू जेटली, सोनिमा सत्या, जागृति सूद, बबीता, आरती अरोड़ा, मोनिका दवेसर, माधुरी गहलोत, शालू, अर्पणा गुप्ता, तरुण श्याम बजाज और वरुण खन्ना ने अभिनय किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें