फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक्टिवा लेकर शहर में घूम रहा चाेर, सात ऑनलाइन चालान से मालिक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। दशमेश नगर निवासी राजन सिंह की एक्टिवा चार माह पहले चोरी हो चुकी है। पिता बलकार सिंह ने बताया चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस, पंजाब डीजीपी, एसएसपी मोहाली, मटौर थाना में शिकायत देने के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही। एक्टिवा चोर चार महीने से लगातार शहर में खुलेआम एक्टिवा लेकर घूम रहा है। इसका ऑनलाइन सात बार चालान भी हो चुका है। मैसेज मोबाइल पर आ रहा है। इसके बावजूद एक्टिवा चोर पुलिस की पकड़ से आज भी दूर है।
विज्ञापन

बलकार सिंह के अनुसार 19 जुलाई की शाम को परिवार के साथ रोज गार्डन मोहाली की पार्किंग में एक्टिवा पार्क की थी। जब वापस आए तो वहां से एक्टिवा गायब थी। पीड़ित के पिता का कहना है कि बिना हेलमेट और बिना दस्तावेज के चालान के संदेश आ रहे हैं। बार-बार ऑनलाइन चालान कटने पर भी पुलिस विभाग ने अभी तक चालान और ऑनलाइन तस्वीरों के आधार पर आरोपी को काबू नहीं किया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए और उन पर बनती सक्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें